IGNOU Admit Card 2023: बीएड, पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
IGNOU Admit Card 2023: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने इग्नू बीएडी, पीएचडी और बीएससीएनपीबी प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे स्टूडेंट जिन्होंने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था वो इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
IGNOU Admit Card 2023: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है. इग्नू प्रवेश पत्र 2023 लिंक दो जनवरी को बीएड, पीएचडी और बीएससीएनपीबी प्रवेश परीक्षा के लिए सक्रिय किया गया है.
इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 (IGNOU B.Ed Entrance Exam 2023) का आयोजन 8 जनवरी 2023 को किया जाएगा. यह परीक्षा दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी, जो शाम 5 बजे तक चलेगी. इग्नू प्रवेश परीक्षा 2023 में भाग लेने जा रहे उम्मीदवारों के पास इग्नू एडमिट कार्ड होना चाहिए. परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ वैध आईडी प्रूफ लेकर जाएं.
IGNOU Hall Ticket: इग्नू हॉल टिकट 2023 कैसे डाउनलोड करें
सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं.
यहां होम पेज पर उपलब्ध इग्नू हॉल टिकट 2023 लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
इग्नू बीएड प्रश्न पत्र 2022 में सामान्य अंग्रेजी समझ, तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क, शैक्षिक और सामान्य जागरूकता और शिक्षण-शिक्षण जैसे विषयों के प्रश्न शामिल होंगे. इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे. छात्रों को इग्नू प्रश्न पत्र को पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा.
इग्नू का फुल फॉर्म Indira Gandhi National Open University (IGNOU) होता है, यह भारत की बेहद प्रसिद्ध Open यूनिवर्सिटी है, जिसकी स्थापना केंद्र सरकार द्वारा सन 1985 मे की गईं थी. और इस विश्वविद्यालय का नाम भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर रखा गया था.
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी दिल्ली में स्थित है. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) के द्वारा IGNOU को Higher Education का सबसे बड़ा संस्थान घोषित किया गया है. और राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा A++ Grade की रेटिंग दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










