ePaper

IBPS RRB Recruitment 2022: 8000 से अधिक पदों के लिए आवेदन का मौका 27 जून तक,डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करें

Updated at : 25 Jun 2022 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
IBPS RRB Recruitment 2022: 8000 से अधिक पदों के लिए आवेदन का मौका 27 जून तक,डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करें

IBPS RRB Recruitment 2022:आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2022 के लिए जारी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 जून, 2022 को बंद की दी जाएगी. जो उम्मीदवार 8000 से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

IBPS RRB Recruitment 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (Institute of Banking Personnel Selection) 27 जून, 2022 को आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2022 के लिए जारी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगा. बता दें कि यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 जून, 2022 को शुरू हुई थी. जो उम्मीदवार 8000 से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

IBPS RRB Recruitment 2022: आईबीपीएस की आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

प्री-एग्जाम ट्रेनिंग 18 जुलाई से 23 जुलाई 2022 तक आयोजित की जाएगी. कॉल लेटर जुलाई/अगस्त 2022 में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा और प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2022 में आयोजित की जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स का पालन करके आईबीपीएस की आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आगे पढ़ें…

IBPS RRB Recruitment 2022: आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर जाएं.

  • पेज के बाईं ओर उपलब्ध आरआरबी लिंक पर क्लिक करें.

  • अब पेज पर उपलब्ध आईबीपीएस आरआरबी लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन डिटेल दर्ज करें.

  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

  • डिटेल दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.

  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

Also Read: CLAT Result 2022: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के रिजल्ट जारी, consortiumofnlus.ac.in पर ऐसे चेक करें

IBPS RRB Recruitment 2022 के डायरेक्ट लिंक यहां से अप्लाई करें.

Also Read: CUET UG 2022 रजिस्ट्रेशन और करेक्शन की तारीख बढ़ी, अब 26 जून तक मौका, यहां चेक करें NTA का नोटिफिकेशन
IBPS RRB Recruitment 2022: फीस

BPS RRB Recruitment 2022 के तहत उम्मीदवार अन्य श्रेणियों के लिए 850 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 175 रुपए का भुगतान करके विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola