GK Questions: एशियाई और यूरोपीय महाद्वीप टेक्नीकली अलग नहीं जानें कैसे ?

किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पढ़ें एशिया के बारे में कुछ ऐसे फैक्ट्स जो आज से पहले कभी नहीं पढ़ा होगा.
हम सभी जानते हैं कि एशिया सबसे बड़ा महाद्वीप है और पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का लगभग 30% भाग घेरता है. यह दक्षिण में हिंद महासागर से घिरा हुआ है, उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर, पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर और भूमध्य सागर से.
एशिया में दुनिया के सबसे बड़े देश जैसे रूस, चीन और भारत हैं. इतना ही नहीं, एशिया भी सुपरकॉन्टिनेंट का एक हिस्सा है जिसे यूरेशिया के नाम से जाना जाता है, और एशियाई और यूरोपीय महाद्वीप टेक्नीकली अलग नहीं हैं. आज हम आपको यहां बता रहें हैं एशिया के बारे में कुछ ऐसे दिलचस्प व अनोखे फैक्ट जो आज से पहले आपने शायद ही पढ़ा होगा.
“एशिया” शब्द का प्रयोग महिला नाम के रूप में किया जाता है और इसका अर्थ सूर्योदय होता है. और सूरज पूर्व में उगता है यानी सुदूर पूर्व का घर.
दुनिया के चार सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से तीन एशिया में स्थित हैं. जनसंख्या के क्रम में टॉप फोर:
चीन
इंडिया
संयुक्त राज्य अमेरिका
इंडोनेशिया
जापान में पुरुषों का औसत जीवन काल 80.9 वर्ष और महिलाओं का 86.6 वर्ष है. यू.एस. में एक पुरुष एवरेज लाइफ 76.4 वर्ष (2015 के संयुक्त राष्ट्र डेटा के अनुसार) है.
चावल महाद्वीप का मुख्य भोजन है, और अधिकांश उत्पादित चावल यहां ही खाए जाते हैं. एशियाई लोग चावल के कुल विश्व उत्पादन का 90% तक खाते हैं.
सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और जापान में एवरेज हाई आईक्यू है. ये महाद्वीप की कुछ सबसे मजबूत इकोनॉमिज और दुनिया के सबसे समृद्ध राष्ट्र भी हैं.
– यह मुख्य रूप से पूर्वी और उत्तरी गोलार्ध में स्थित है.
– भूमध्य रेखा, कर्क रेखा और आर्कटिक वृत्त इससे होकर गुजरती है.
– यह लाल सागर और स्वेज नहर द्वारा अफ्रीका से अलग होता है.
– दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ों में से 14 एशिया में पाए जा सकते हैं, और वे सभी समुद्र से 8000 मीटर ऊपर हैं.
– इसे बर्लिंग जलडमरूमध्य (Strait) द्वारा उत्तरी अमेरिका से अलग किया गया है.
– अरब प्रायद्वीप (peninsula) विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है.
– दुनिया की सबसे गहरी खाई: मारियाना ट्रेंच फिलीपींस के पास प्रशांत महासागर में स्थित है.
– मध्य एशिया में स्थित पामीर पठार को ‘विश्व की छत’ के रूप में जाना जाता है.
महत्वपूर्ण प्रायद्वीप: अरब प्रायद्वीप, भारत-चीनी प्रायद्वीप और दक्कन प्रायद्वीप
महत्वपूर्ण द्वीप समूह: अंडमान और निकोबार, इंडोनेशिया, फिलीपींस और जापान
प्रमुख खाद्य फसलें या फूड क्रॉप्स: धान, गेहूं, मक्का, ज्वार-बाजरा और रागी
प्रमुख जलडमरूमध्य: मलक्का जलडमरूमध्य, पाक जलडमरूमध्य, सुंडा जलडमरूमध्य, बेरिंग जलडमरूमध्य, बोने-फासियो जलडमरूमध्य, बोस्पोरस जलडमरूमध्य, होर्मुज जलडमरूमध्य, मक्कासर जलडमरूमध्य, त्सुंगारू जलडमरूमध्य और फॉर्मोसा जलडमरूमध्य
प्रमुख नकदी फसलें या कैस क्रॉप्स: चाय, गन्ना, जूट, कपास, रबड़ और तंबाकू
Also Read: GK Questions: बिटकॉइन मुद्रा क्या है और कैसे काम करती है? यहां जानें जीके के ऐसे ही सवाल और उनके जवाब
कुल जनसंख्या: 4,46 अरब लोग
डेमोनिम (Demonym) : एशियाई
जनसंख्या घनत्व Population density: 100/किमी2 (260/वर्ग मील)
कुल देश: 49 संयुक्त राष्ट्र मेंबर्स, 1 संयुक्त राष्ट्र ऑब्जर्वर, 5 अन्य पूरी तरह से मान्यता प्राप्त राज्य नहीं हैं
सबसे बड़ा शहर: टोक्यो
भूमि क्षेत्र: 44,579,000 किमी 2 (17,212,000 वर्ग मील)
सबसे बड़ी झील: बैकाल झील
धर्म: हिंदू धर्म, इस्लाम, बौद्ध धर्म
टाइम जोन: UTC+2 से UTC+12
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




