ePaper

CUET UG 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Updated at : 30 May 2022 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
CUET UG 2022:  कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू, ऐसे करें अप्लाई

CUET UG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी (CUET) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू हो गया है. अगर आपने अब तक इसके लिए अप्लाई नहीं किया है तो आपके पास एक मौका और है. आप इसके लिए 31 मई, रात 9 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

CUET UG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी (CUET) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू हो गया है. अगर आपने अब तक इसके लिए अप्लाई नहीं किया है तो आपके पास एक मौका और है. आप इसके लिए 31 मई, रात 9 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं.

CUET UG 2022: कहां करें आवेदन?

उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी 2022 (CUET UG 2022) के लिए आवेदन करने हेतु एनटीए द्वारा बनाए गए परीक्षा पोर्टल, cuet.samarth.ac.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करके अप्लीकेशन पेज पर जाना होगा। यहां उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर एटीएम द्वारा आबंटित अप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 650 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।

CUET UG 2022: आवेदन कैसे करें

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट – cuet.samarth.ac.in पर जाएं

चरण 2: ‘रजिस्टर’ टैब पर क्लिक करें

चरण 3: ईमेल आईडी, सक्रिय मोबाइल नंबर और आवश्यक विवरण भरें

चरण 4: एनटीए द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज जमा करें

चरण 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें

चरण 6: आवेदन पत्र जमा करें

चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें

इन माध्यमों से जमा करें फीस

उम्मीदवार द्वारा अतिरिक्त शुल्क,यदि कोई लागू हो तो, इसका भुगतान क्रेडिट/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ यूपीआई और पेटीएम के माध्यम से किया जा सकता है. सुधार का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा. उम्मीदवारों को बहुत सावधानी से आवेदन फॉर्म में सुधार करना होगा. क्योंकि उम्मीदवारों को सुधार का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा.

सीयूईटी यूजी 2022 में होगा बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ कंप्यूटर आधारित टेस्ट

सीयूईटी यूजी 2022 जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा. एनटीए द्वारा प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं में होना है. हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, असमिया, बंगाली, पंजाबी, ओडिया और अंग्रेजी में परीक्षा आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola