Jobs 2023: इस साल ब्लू कॉलर जॉब्स की होगी बहार, जानें क्या कहती हैं रिपोर्ट
Jobs 2023: टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी अवसर की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल जॉब्स की मांग ज्यादातर लॉजिस्टिक्स, मोबिलिटी, ई-कॉमर्स, फैसिलिटी मैनेजमेंट, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रिटेल, क्विक सर्विस रेस्टोरेंट्स, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे सेक्टर्स से आएगी.
Jobs 2023, Blue Collar Jobs to grow by 12 percent this year: एक नई रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में पिछले साल यानी 2022 की तुलना में ब्लू-कॉलर जॉब्स में 12% तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर, रिपेयर मैनेजर, इलेक्ट्रिशियन, वेयरहाउस एसोसिएट्स, इंस्पेक्टर/पैकर्स, लैंडस्केप लेबर, रिफ्यूज कलेक्टर, फ्लोर इंस्टॉलर, मैकेनिक, टेक्नीशियन और इलेक्ट्रीशियन की मांग ज्यादा रहने वाली है.
क्वेस कॉर्प की सब्सिडियरी और जॉब्स प्लेटफॉर्म बिलियन करियर्स के अनुसार साल 2022 में सभी सेक्टर्स में ब्लू कॉलर और ग्रे कॉलर जॉब्स की डिमांड बढ़ी है. कंपनियों का फोकस डिजिटाइजेशन, ऑटोमेशन और न्यू वर्क मॉडल पर बढ़ा है, जिससे सभी इंडस्ट्री में इन जॉब्स की डिमांड बढ़ी है.
टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी अवसर की रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग ज्यादातर लॉजिस्टिक्स, मोबिलिटी, ई-कॉमर्स, फैसिलिटी मैनेजमेंट, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रिटेल, क्विक सर्विस रेस्टोरेंट्स, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे सेक्टर्स से आएगी. सर्वेक्षण में ये भी बताया गया है कि दिल्ली (15%), बेंगलुरु (14%), मुंबई (13%), हैदराबाद (8%) और पुणे (7%) जैसे शहरों का ब्लू-कॉलर नौकरियों में योगदान है.
पिछले साल यानी 2022 में दिल्ली में जहां ब्लू कॉलर जॉब्स की डिमांड 11.57 प्रतिशत बढ़ी है. वहीं बेंगलुरू में ये 11.55 प्रतिशत रही है. वहीं मुंबई में इस सेगमेंट के वर्कर्स की डिमांड 10.21 प्रतिशत, हैदराबाद में 7.78 प्रतिशत और पुणे में 5.8 प्रतिशत बढ़ी है.
ब्लू कॉलर वर्कर उन लोगों को कहा जाता है, जो कंपनियों में मैनुअल लेबर करते हैं. इनकी ज्यादतर डिमांड मैन्यूफैक्चरिंग, वेयरहाउस, माइनिंग जैसे ज्यादा श्रम वाली इंडस्ट्री में होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










