सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों के विलय को मंजूरी

Updated:
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों के विलय को मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह विलय 1 अप्रैल, 2020 से प्रभाव में आ जायेगा.

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह विलय 1 अप्रैल, 2020 से प्रभाव में आ जायेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि सार्वजनिक क्षेत्र के दस बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने का काम जारी है.

इस निर्णय के तहत यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ काॅमर्स का विलय पंजाब नेशनल बैंक में, सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक में, इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में और आंध्र बैंक तथा कॉरपोरेशन बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में करने का प्रस्ताव है. इस विलय के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के सात बड़े बैंक तथा पांच छोटे बैंक होंगे. वर्ष 2017 में देश में सार्वजनिक क्षेत्र के 27 बैंक थे.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola