जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह एक्टिव, माता का आशीर्वाद लेने निकले, बोले- चुनाव नहीं लड़ेंगे

Updated at : 24 Mar 2026 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
came out of jail Anant Singh active mokama

अनंत सिंह, जेडीयू विधायक

Anant Singh: अनंत सिंह जेल से निकलते ही एक्टिव हो गए हैं. मंगलवार को वह बड़हिया में माता का दर्शन करने निकले. इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी. मंदिर जाने से पहले अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे.

विज्ञापन

Anant Singh: मोकामा के विधायक अनंत सिंह सोमवार को जेल से बाहर आए. आज (मंगलवार) वे बड़हिया माता का दर्शन करने निकले. इस दौरान लगभग 100 गाड़ियों का काफिला निकला. इसके साथ ही अनंत सिंह मोकामा की जनता के बीच भी दिखे. इस दौरान उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. इस तरह से जेल से बाहर आने के दूसरे दिन ही अनंत सिंह एक्टिव दिखे.

अनंत सिंह ने फिर कही चुनाव नहीं लड़ने की बात

अनंत सिंह ने बड़हिया जाने से पहले मीडिया से बातचीत भी की. उन्होंने कहा, बड़हिया में माता का दर्शन करने और आशीर्वाद लेने जा रहे हैं. क्षेत्र में 15 दिन के बाद घूमने जायेंगे. इस दौरान अनंत सिंह ने एक बार फिर चुनाव नहीं लड़ने की बात कही. साथ ही बेटे के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, अगर बेटा मोकामा में घूमेगा और लोगों की मदद करेगा तो चुनाव लड़ेगा. इस दौरान उनके समर्थकों ने जमकर नारे लगाए.

पटना में मनाया गया था जश्न

सोमवार को अनंत सिंह के जेल से बाहर आने के पहले भव्य तैयारी की गई थी. पटना स्थित 1, मॉल रोड आवास को छावनी के बजाय उत्सव केंद्र में बदल दिया गया था. बाढ़ से विशेष रूप से बुलाए गए हलवाइयों की टीम ने 3 लाख रसगुल्ले और गुलाब जामुन और समोसे तैयार किए हैं. समर्थकों का हुजूम सुबह से ही जुटना शुरू हो गया था, जिनके लिए शाही पनीर, पुलाव और लिट्टी-चोखा जैसे लजीज व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी.

चार महीने बाद जेल से निकले बाहर

अनंत सिंह की गिरफ्तारी दुलारचंद हत्याकांड मामले में नवंबर 2025 में हुई थी. अब लगभग चार महीने के बाद पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने केबाद वह जेल से बाहर आ गए हैं. जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह ने साफ कहा था कि उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है. ऐसे में अब जल्द ही अनंत सिंह अपने क्षेत्र में भी घूमने निकलेंगे.

Also Read: चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस का पैर छूकर लिया आशीर्वाद, बड़ी मां को गले लग रो पड़े

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन