ePaper

केंद्र की तारीफ करने पर TMC ने राज्यपाल पर साधा निशाना, कहा- भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ लीजिए

Updated at : 15 May 2020 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्र की तारीफ करने पर TMC ने राज्यपाल पर साधा निशाना, कहा- भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ लीजिए

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा केंद्र सरकार के आर्थिक पैकेज की तारीफ करना राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को नागवार गुजरा है. पार्टी ने शुक्रवार को धनखड़ से कहा कि उन्हें राज्य की विधानसभा के अगले चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहिए. दरअसल, राज्यपाल ने देशभर में 'किसानों की परेशानियों को दूर करने के प्रयासों' के लिए प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से केंद्र की पीएम-किसान योजना में शामिल होने का आग्रह किया था.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा केंद्र सरकार के आर्थिक पैकेज की तारीफ करना राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को नागवार गुजरा है. पार्टी ने शुक्रवार को धनखड़ से कहा कि उन्हें राज्य की विधानसभा के अगले चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहिए. दरअसल, राज्यपाल ने देशभर में ‘किसानों की परेशानियों को दूर करने के प्रयासों’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से केंद्र की पीएम-किसान योजना में शामिल होने का आग्रह किया था.

Also Read: 70 लाख किसानों को केंद्र की योजना से बंगाल सरकार ने किया वंचित, राज्यपाल ने ममता से की यह अपील

उन्होंने ट्वीट किया, ‘किसानों, प्रवासियों और रेहड़ी-पटरी वालों की दिक्कतों को दूर करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसनीय प्रयास. पीएम-किसान लाभार्थी कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड से दो लाख करोड़ रुपये का रियायती कर्ज मिलेगा. इसके अलावा रेहड़ी-पटरी वालों को अपना काम शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये दिये जायेंगे.’

राज्य सरकार पर राजभवन के साथ तनावपूर्ण रिश्ते रखने का आरोप लगाते रहने वाले धनखड़ ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज को दूरदर्शी और कायापलट करने वाला करार दिया. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा सांसद कल्याण बनर्जी ने धनखड़ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके ट्वीट से पता चलता है कि राज्यपाल भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं और उन्हें अगले साल भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरना चाहिए.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘पश्चिम बंगाल के आदरणीय राज्यपाल आपके ट्वीट से पता चलता है कि आप पूरी तरह केंद्र सरकार के कर्मचारी बन गये हैं और भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं. कल जो आर्थिक पैकेज घोषित किया गया उसमें कुछ नहीं है और इसमें बंगाल की जनता के साथ धोखा किया गया है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola