बिना किसी डॉक्यूमेंट के आधार से मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें, जानने के लिए देखें यह वीडियो

AADHAR Latest Update News: आधार नंबर को अब कई कामों के लिए अनिवार्य बना दिया गया है. कुछ कामों में आप आधार (AADHAR) नंबर को ऑनलाइन भी वेरिफाई करते हैं. ऐसे में आपके आधार नंबर से एक वैलिड मोबाइल नंबर का जुड़ा होना बेहद आवश्यक है. कई लोगों ने एनरोलमेंट कराते समय आधार से जोड़ने के लिए अपना मोबाइल नंबर नहीं दिया है. ऐसे में उन्हें ऑनलाइन वेरिफिकेशन के समय कोड नहीं मिल पाता है.
AADHAR Latest Update News: आधार नंबर को अब कई कामों के लिए अनिवार्य बना दिया गया है. कुछ कामों में आप आधार (AADHAR) नंबर को ऑनलाइन भी वेरिफाई करते हैं. ऐसे में आपके आधार नंबर से एक वैलिड मोबाइल नंबर का जुड़ा होना बेहद आवश्यक है. कई लोगों ने एनरोलमेंट कराते समय आधार से जोड़ने के लिए अपना मोबाइल नंबर नहीं दिया है. ऐसे में उन्हें ऑनलाइन वेरिफिकेशन के समय कोड नहीं मिल पाता है.
वहीं एनरोलमेंट के समय आपने जो मोबाइल नंबर दिया है वह बदल गया है या बंद हो गया है तो आपको अपना नया नंबर अपने आधार से तुरंत जुड़वा लेना चाहिए. अगर आप ऑनलाइन वेरिफिकेशन करते हैं तो आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है. ऐसे में मोबाइल नंबर का आधार से जुड़ा होना बेहद जरूरी है.
यूआईडीएआई समय समय पर आधार से संबंधित जानकारियां साझा करता है. इस बार मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने का तरीका बताया गया है. जैसा कि आपको जानकारी होगी कि आप आधार में कुछ जरूरी संशोधन ऑनलाइन भी कर सकते हैं. जबकि कई चीजों के लिए आपको आधार पंजीकरण केंद्र पर जाने की जरूरत पड़ेगी. इसी प्रकार मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए भी आपको नजदीकी पंजीकरण या आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा.
Also Read: Aadhaar Card Updates : आधार रखने वालों के लिए बड़ी खबर, बंद हुई यह सर्विस, जानना आपके लिए है जरूरी
हां, एक बात बता दें कि आपको आधार से अपना मोबाइन नंबर जुड़वाने के लिए या मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा. इसके लिए आपको केवल केंद्र पर जाना होगा और अपना आधार कार्ड दिखाना होगा, या फिर उसका नंबर बताना होगा. इस सेवा के लिए आपको 50 रुपये शुल्क भी अदा करना होगा. इसके बाद वहीं पर आपका मोबाइल नंबर आधार से जोड़ दिया जायेगा.
https://www.youtube.com/watch?v=Hb8mxd6e9UE
आधार से मोबाइल नंबर जुड़े होने के कई फायदे हैं. पहना फायदा तो यह है कि जब भी आप अपना ई-आधार डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी सबमिट करना होता है. ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा नहीं होगा तो आप ई-आधार डाउनलोड नहीं कर पायेंगे. ऑनलाइन वेरिफिकेशन में भी ओटीपी की जरूरत होती है.
Posted By: Amlesh Nandan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




