ePaper

War on China: ईजमाईट्रिप के फाउंडर का दावा, मेकमाईट्रिप के बोर्ड सदस्यों का चीन से संबंध

Updated at : 16 May 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
War on China

ईजमाईट्रिप के संस्थापक निशांत पिट्टी

War on China: ईजमाईट्रिप के फाउंडर निशांत पिट्टी ने मेकमाईट्रिप पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी के बोर्ड में आधे सदस्य चीन से जुड़े हैं और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है. उन्होंने रक्षा बलों के डेटा लीक की आशंका भी जताई है.

विज्ञापन

War on China: ईजमाईट्रिप (EaseMyTrip) के सह-संस्थापक और चेयरमैन निशांत पिट्टी ने शुक्रवार को एक सनसनीखेज दावा किया कि मेकमाईट्रिप (MakeMyTrip) के निदेशक मंडल (Board of Directors) में आधे सदस्य चीन से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं. उन्होंने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए दिया.

चीनी प्रभाव में रणनीतिक समितियां: निशांत पिट्टी

ईजमाईट्रिप के निशांत पिट्टी ने आरोप लगाया कि मेकमाईट्रिप की चार प्रमुख रणनीतिक बोर्ड समितियों में से तीन का नेतृत्व या तो चीन से जुड़े लोगों द्वारा किया जा रहा है या उन पर उनका गंभीर प्रभाव है. उनके अनुसार, यह भारतीय डेटा और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे का संकेत है.

मेकमाईट्रिप ने निशांत पिट्टी के आरोप को किया खारिज

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेकमाईट्रिप ने निशांत पिट्टी के आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार किया, लेकिन यह दोहराया कि वह एक भारतीय कंपनी है और भारत के सभी आवश्यक कानूनों और डेटा गोपनीयता ढांचे का पूरी तरह से पालन करती है.

ट्रिप डॉट कॉम और चीनी संबंध

निशांत पिट्टी के अनुसार, मेकमाईट्रिप के निदेशक मंडल में 10 में से 5 निदेशकों का चीन से सीधा संबंध है. इनमें से कई की नियुक्ति चीन की स्वामित्व वाली कंपनी ट्रिप डॉट कॉम द्वारा की गई है, जो पिट्टी के अनुसार, कंपनी में बंद दरवाजों के पीछे से नियंत्रण बना रही है.

ईजमाईट्रिप का दावा: राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में

निशांत पिट्टी ने यह भी दावा किया कि जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो, तब चुप रहना कोई विकल्प नहीं होता. उन्होंने मेकमाईट्रिप पर भारतीय सशस्त्र बलों की ट्रैवल डेटा तक चीन को अप्रत्यक्ष पहुंच देने का भी आरोप लगाया.

इसे भी पढ़ें: रांची की साक्षी ने फोर्ब्स अंडर-30 में मारी धमाकेदर एंट्री, बताती है पैसे कमाने का गुर

डिफेंस डेटा लीक का बड़ा आरोप

इससे पहले, बुधवार को निशांत पिट्टी ने दावा किया था कि भारतीय सशस्त्र बल मेकमाईट्रिप जैसे चीनी स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से रियायती टिकट बुक करते हैं. इस प्रक्रिया में डिफेंस आईडी, रूट और तारीख जैसी संवेदनशील जानकारी दर्ज होती है, जिससे भारत के दुश्मनों को सैनिकों की मूवमेंट की जानकारी मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: ब्रह्मोस की रफ्तार से बढ़ गया सोने का दाम, रॉकेट बन गई चांदी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola