कितने अमीर हैं वीरेंद्र सहवाग?, जानिए क्रिकेट के मैदान से बिजनेस एम्पायर तक का सफर

कितने अमीर हैं वीरेंद्र सहवाग?
Virender Sehwag Net Worth: जानें कैसे सहवाग ने क्रिकेट के मैदान पर राज करने के बाद कमेंट्री, बिजनेस और स्कूल जैसी कई इनकम सोर्स से करोड़ों की संपत्ति खड़ी की
Virender Sehwag Net Worth: वीरेंद्र सहवाग ने 1999 में वनडे और 2001 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. वह अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज और कई ऐतिहासिक पारियों के लिए याद किए जाते हैं. उन्होंने 319 रनों की पारी खेलकर भारत के लिए टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बनाया. वनडे में उनके नाम 219 रनों की पारी है. सहवाग क्रिकेट इतिहास के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं, जिन्होंने टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी और वनडे में डबल सेंचुरी बनाई है.
सहवाग की संपत्ति और कमाई के स्रोत
सहवाग की कुल संपत्ति लगभग 42 मिलियन डॉलर (करीब 350 करोड़ रुपये) है. वह दुनिया के 8वें सबसे अमीर क्रिकेटर और भारत के 5वें सबसे अमीर क्रिकेटर हैं. उनकी कमाई का प्रमुख हिस्सा विज्ञापन, कमेंट्री और टीवी पैनलिस्ट के रूप में उनके काम से आता है.

सोशल मीडिया से कमाई
सहवाग सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. वह यूट्यूब, इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से सालाना 3 मिलियन डॉलर की आय होती है.
उद्यमिता और शैक्षणिक योगदान
सहवाग ने हरियाणा में सहवाग इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना की है. यह स्कूल न केवल शिक्षा बल्कि खेलों को भी प्रोत्साहित करता है. हरियाणा सरकार ने उनके ट्रिपल सेंचुरी रिकॉर्ड के बाद उन्हें 23 एकड़ जमीन गिफ्ट की थी, जिस पर उन्होंने यह स्कूल बनाया.
महंगी कारें और संपत्तियां
सहवाग के पास बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज जैसी लग्जरी कारें हैं. दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास में उनका एक शानदार मेंशन है.
2024 में सहवाग की कमाई
वेबसाइट CAknowledge.com के अनुसार, 2024 में उनकी कुल संपत्ति 42 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है. उनकी मासिक आय 2 करोड़ रुपये से अधिक और वार्षिक आय 30 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
लेख में प्रस्तुत जानकारी विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों से संग्रहित की गई है. प्रभात खबर इसकी सत्यता, दावे या पुष्टि की जिम्मेदारी नहीं लेता है.
Also Read : Budget 2025: किसानों को सम्मान निधि में दोगुना लाभ मिलने की संभावना, जानिए पूरी डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










