ePaper

Budget 2025: किसानों को सम्मान निधि में दोगुना लाभ मिलने की संभावना, जानिए पूरी डिटेल

Updated at : 23 Jan 2025 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

Budget 2025: पीएम किसान सम्मान निधि में किसानों को सालाना दोगुना लाभ मिलने की उम्मीद.जानिए सरकार की योजना और संभावित बदलाव, जो किसानों के लिए बड़ी राहत ला सकते हैं

विज्ञापन

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट पेश करेंगी. इस दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली राशि बढ़ाने की संसद की स्थायी समिति की सिफारिशों को मंजूरी मिल सकती है.

पीएम किसान योजना की राशि बढ़ने की संभावना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत फिलहाल किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं. हालांकि, अब इस राशि को बढ़ाकर 12,000 रुपये करने की सिफारिश की गई है. चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में संसदीय स्थायी समिति ने कृषि मंत्रालय को इस प्रस्ताव को लागू करने की सिफारिश दी है.

योजना की शुरुआत और उद्देश्य

2019 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती के दौरान उर्वरक और बीज खरीदने में आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस योजना का लाभ अब तक लाखों किसानों को मिल चुका है. अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो अगले वित्तीय वर्ष से किसानों को 12,000 रुपये सालाना मिल सकते हैं.

Also Read: PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कब होगी 19वीं किस्त का भुगतान? जानें तारीख,प्रक्रिया और सभी अपडेट्स यहां

स्थायी समिति की रिपोर्ट

17 दिसंबर 2024 को लोकसभा में स्थायी समिति ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के लिए डिमांड फॉर ग्रांट्स रिपोर्ट पेश की. इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि को दोगुना करने की सिफारिश की गई. इससे पहले भी इस योजना को बढ़ाने की मांग की जाती रही है.

अब तक 3.45 लाख करोड़ रुपये जारी

योजना के तहत किसानों को तीन किस्तों में सालाना 6,000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं. अब तक केंद्र सरकार इस योजना के तहत 3.45 लाख करोड़ रुपये किसानों को प्रदान कर चुकी है.

बजट में मिल सकती है स्वीकृति

वित्त मंत्री संसद की स्थायी समिति की इस मांग पर विचार करते हुए बजट 2025 में इसे मंजूरी दे सकती हैं. अगर यह कदम उठाया जाता है, तो यह छोटे और मध्यम वर्गीय किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगा.

नोट: इस प्रस्ताव के लागू होने के लिए अंतिम निर्णय बजट सत्र के दौरान लिया जाएगा

Also Read: Sukanya Samriddhi Yojana: ₹250 से शुरू करें सफर, टैक्स छूट के साथ बेटी का भविष्य बनाएं उज्ज्वल

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola