भूले हुए खातों की तलाश अब आसान, जानें ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ अभियान से पैसा वापस कैसे पाएं

Unclaimed Assets India
Unclaimed Assets India: भारत में बैंकों, बीमा, म्यूचुअल फंड और PF खातों में फंसी भूली हुई रकम अब आसानी से लौटाई जा सकती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ अभियान शुरू किया. UDGAM पोर्टल से पैसे खोजकर क्लेम करें.
Unclaimed Assets India: देशभर में बैंकों, बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंड, आरबीआई, प्रोविडेंट फंड और अन्य वित्तीय संस्थानों में पड़ी ₹1.84 लाख करोड़ की बिना दावा की गई (Unclaimed) रकम को उसके असली हकदारों तक पहुंचाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को एक तीन महीने के राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की है.
“ये जनता का पैसा है, सरकार का नहीं” — वित्त मंत्री
लॉन्च के दौरान सीतारमण ने कहा कि यह धनराशि सरकार की नहीं बल्कि आम नागरिकों की है. “दशकों से लोग इस बात की मांग करते रहे कि बैंकों, आरबीआई या निवेशक शिक्षा और संरक्षण कोष (IEPF) में फंसे उनके पैसे लौटाए जाएं. ये उनका हक है, सरकार का नहीं,” उन्होंने कहा. उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की राशि अक्सर दस्तावेज़ों की कमी, भूले हुए खातों या जानकारी की कमी के कारण फंसी रह जाती है. सीतारमण ने इसे एक उदाहरण के रूप में कहा “यह ऐसा है जैसे पेड़ पर लटका पका हुआ फल जो मालिक के हाथों में आने की प्रतीक्षा कर रहा हो.”
सरकार का यह विशेष अभियान तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित है
- Awareness (जागरूकता) – जनता को यह बताना कि उनकी कोई रकम बैंक, बीमा या अन्य संस्थानों में फंसी हो सकती है.
- Access (पहुंच) – ऐसे खातों की जानकारी तक आसानी से पहुंच बनाने के लिए RBI का UDGAM पोर्टल.
- Action (कार्रवाई) – नागरिकों द्वारा मिले किसी भी सुराग पर त्वरित कार्यवाही कर उनके पैसे वापस दिलाना.
Also Read: तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा रेट, जानिए आपके शहर में कितना बदला भाव
UDGAM पोर्टल: एक ही जगह सभी बैंकों का डेटा
लोगों को उनके भूले हुए खातों या निष्क्रिय जमा राशि की खोज में मदद करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अगस्त 2023 में UDGAM (Unclaimed Deposits – Gateway to Access Information) नामक पोर्टल लॉन्च किया था. पहले, लोगों को हर बैंक में जाकर अपने पुराने खातों की जानकारी लेनी पड़ती थी. लेकिन अब UDGAM पोर्टल से आप एक ही जगह पर कई बैंकों के डेटा में सर्च कर सकते हैं. जुलाई 2025 तक, इस पोर्टल पर देश के 30 प्रमुख बैंकों का डेटा जोड़ा जा चुका है और धीरे-धीरे सभी बैंकों को इसमें शामिल किया जा रहा है.
UDGAM पोर्टल पर क्लेम करने की प्रक्रिया
अगर आप यह जांचना चाहते हैं कि आपके नाम पर कोई पुराना या भूला हुआ खाता है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
- https://udgam.rbi.org.in पर जाएं.
- अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें.
- OTP दर्ज कर लॉगिन करें.
- अपना नाम और पहचान पत्र (PAN, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) डालें.
- बैंक चुनें जिन्हें आप खोजना चाहते हैं या सभी का चयन करें.
- अगर पोर्टल पर आपका कोई अनक्लेम्ड डिपॉजिट मिलता है, तो संबंधित बैंक से संपर्क करें.
दावा करने के लिए किन-किन दस्तावेजो की आवश्यकता होगी?
- पहचान और पते का प्रमाण
- खाते के स्वामित्व का प्रमाण
- मृतक खाता धारक के मामले में, मृत्यु प्रमाण पत्र और उत्तराधिकार संबंधी दस्तावेज
सत्यापन के बाद बैंक आपकी रकम ट्रांसफर कर देगा. कुछ बैंक ऑनलाइन क्लेम की सुविधा भी देते हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में शाखा विजिट जरूरी है.
Also Read: तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा रेट, जानिए आपके शहर में कितना बदला भाव
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




