ePaper

शेयर बाजार में जलजले का जोर, सेंसेक्स ने लगाया 1017 अंकों का गोता

Updated at : 06 Sep 2024 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में जलजले का जोर, सेंसेक्स ने लगाया 1017 अंकों का गोता

शेयर बाजार में जोरदार गिरावट

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट भी जोरदार गिरावट के साथ धड़ाम हो गए. हांगकांग का हैंगसेंग सपाट होकर बंद हुआ.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर नकात्मक रुख की वजह से कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 6 सितंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन जोरदार गिरावट दर्ज की गई. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1017.23 या 1.24% का गोता लगाकर 81,183.93 अंक पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 292.95 अंक या 1.17% फीसदी फिसलकर 24,852.15 अंक पर पहुंच गया. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 233.98 अंक गिरकर 81,967.18 अंक और निफ्टी 60 अंक फिसलकर 25,085.10 अंक पर खुले थे.

बीएसई में 26 कंपनियों के शेयर गिरे

शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 26 के शेयर गिर गए. सबसे अधिक नुकसान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ. इसका शेयर 4.40% गिरकर 782.60 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. आईसीआईसीआई बैंक, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, आईटीसी, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस, लार्सन एंड ट्रुबो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, टाटा स्टील, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया और सनफार्मा के शेयरों को भी नुकसान हुआ.

फायदे में रहे एशियन पेंट्स समेत चार शेयर

शेयर बाजार में जोरदार गिरावट के बीच जहां बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर गिरकर धराशायी हो गए, उस स्थिति में केवल चार कंपनियों के शेयर फायदे में रहे. इनमें एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं. एशियन पेंट्स का शेयर 1.13% उछलकर 3274.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: 37 लाख से अधिक रेलवे के कमर्चारियों को UMID, सिर्फ 100 रुपये में टॉप के हॉस्पिटल में फ्री इलाज

एशियाई बाजार भी धड़ाम

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट भी जोरदार गिरावट के साथ धड़ाम हो गए. हांगकांग का हैंगसेंग सपाट होकर बंद हुआ. यूरोपीय बाजार गिरावट और अमेरिका के बाजार मिले-जुले रुख में कारोबार कर रहे हैं. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.01% मजबूत होकर 72.70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: ITC का त्योहारी तोहफा, पूजा घर को महकाने के लिए लॉन्च किया नया प्रोडक्ट

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola