ePaper

ITC का त्योहारी तोहफा, पूजा घर को महकाने के लिए लॉन्च किया नया प्रोडक्ट

Updated at : 06 Sep 2024 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
ITC का त्योहारी तोहफा, पूजा घर को महकाने के लिए लॉन्च किया नया प्रोडक्ट

आईटीसी ने तीन सुगंध वाली एक पैक वाली अगरबत्ती की लॉन्च

ITC: आईटीसी लिमिटेड के मैचेज एवं अगरबत्ती बिजनेस डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव तायल ने कहा कि हमारा मिशन है कि खुशबू की शक्ति के साथ हम आपके जीवन को और भी बेहतर बना सकें. हमारी विस्तृत ग्राहक रिसर्च बताती हैं कि पूजा के लिए या घर के माहौल को बेहतर बनाने के लिए लोग बेहतरीन सुगंधों को सबसे अधिक प्राथमिकता देते हैं.

विज्ञापन

ITC: इंडियन टुबैको कंपनी लिमिटेड (आईटीसी लिमिटेड) देश में केवल तंबाकू से संबंधित उत्पादों का उत्पादन का और बिक्री नहीं करती, बल्कि आम आदमी के जीवन से जुड़े जरूरी सामानों का भी उत्पादन और बिक्री करती है. इसमें खास बात यह है कि आईटीसी आपकी रसोई के साथ-साथ पूजा घर को भी महकाने वाले सामान का निर्माण करती है. खबर है कि आईटीसी ने त्योहारी सीजन में पूजा में इस्तेमाल आने वाली सामग्रियों में नई सुगंधित मंगलदीप अगरबत्ती को बाजार में लॉन्च किया है.

एक पैक में तीन प्रोडक्ट उपलब्ध

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि आईटीसी के मंगलदीप सेंटेड अगरबत्ती 3 इन 1 के एक ही पैक में उपलब्ध है, जिनमें तीन मनमोहक सुगंध मिलती है. कंपनी का दावा है कि इसकी खुशबू आपकी पूजा घर महकने के साथ आपके पड़ोस में भी इसका सुगंध फैलेगी. आईटीसी का कहना है कि इसे तीन इंटरनेशनल परफ्यूम और यह 0% चारकोल कंटेंट से तैयार किया गया है. इसकी लंबे समय तक टिकी रहने वाली सुगंध आपके पूजा घर को शानदार तरीके से महकाती है.

पूजा के समय सुगंध को महत्व देते हैं लोग

मीडिया से बातचीत करते हुए आईटीसी लिमिटेड के मैचेज एवं अगरबत्ती बिजनेस डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव तायल ने कहा कि आईटीसी मंगलदीप में हमारा मिशन है कि खुशबू की शक्ति के साथ हम आपके जीवन को और भी बेहतर बना सकें. मंगलदीप सेंट का लॉन्च हमारी इसी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है. इस पैक के साथ अब हमारे ग्राहकों को अलग-अलग पैक खरीदने की जरूरत नहीं है. अब वे एक ही पैक में तीन अलग-अलग खुशबुओं का आनंद वाले उत्पाद को खरीद सकेंगे. हमारी विस्तृत ग्राहक रिसर्च बताती हैं कि पूजा के लिए या घर के माहौल को बेहतर बनाने के लिए लोग बेहतरीन सुगंधों को सबसे अधिक प्राथमिकता देते हैं.

इसे भी पढ़ें: सुकन्या समृद्धि योजना में खोले हैं बेटी का खाता तो बचा लीजिए, वरना हो जाएगा बंद

रिटेल स्टोर के साथ ऑनलाइन बिक्री

गौरव तायल ने कहा कि मंगलदीप सेंट 3 इन 1 रिटेल स्टोर, मार्ट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. मंगलदीप सेंट की इस नई पेशकश के साथ आईटीसी मंगलदीप आपकी हर दिन की पूजा में एक प्रीमियम और बेहद खास सुगंधित अनुभव प्रदान करने की अग्रणी भूमिका निभा रहा है.

इसे भी पढ़ें: 37 लाख से अधिक रेलवे के कमर्चारियों को UMID, सिर्फ 100 रुपये में टॉप के हॉस्पिटल में फ्री इलाज

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola