Toy Export from India: आत्मनिर्भर भारत की मिसाल बनी टॉय इंडस्ट्री, दुनिया कर रही है मांग

Toy Export from India
Toy Export from India: भारत की टॉय इंडस्ट्री अब आत्मनिर्भर बनकर 153 देशों में खिलौने एक्सपोर्ट कर रही है. जानिए कैसे सरकारी नीतियों ने इस बदलाव को संभव किया.
Toy Export from India: कभी पूरी तरह से आयात पर निर्भर रहने वाली भारतीय टॉय इंडस्ट्री अब आत्मनिर्भर बन चुकी है और दुनिया के 153 देशों में खिलौनों का निर्यात कर रही है. यह बात केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 16वें टॉय बिज इंटरनेशनल B2B एक्सपो 2025 में शुक्रवार को कही. उन्होंने बताया कि इस परिवर्तन के पीछे लगातार नीति समर्थन, गुणवत्ता मानकों का सख्त पालन और स्थानीय विनिर्माण क्लस्टर्स को मजबूत करना मुख्य कारण रहे हैं.
गुणवत्ता और आत्मनिर्भरता बनी पहचान
पीयूष गोयल ने कहा कि Quality Control Order (QCO) के प्रभावी क्रियान्वयन से भारत में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ी है. इसके चलते भारतीय खिलौने अब वैश्विक गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरने लगे हैं. उन्होंने बताया कि भारत की 140 करोड़ की विशाल आबादी एक कैप्टिव मार्केट प्रदान करती है, जिससे घरेलू निर्माण को स्केल और लागत-प्रभावी बनने का स्वाभाविक अवसर मिलता है. यही कारण है कि भारत अब वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भी मजबूती से कदम रख रहा है.
ब्रांडिंग, पैकेजिंग और डिजाइन पर जोर
गोयल ने कहा कि अगर भारतीय टॉय इंडस्ट्री को वैश्विक बाजारों में और मजबूत पकड़ बनानी है, तो उसे तीन पहलुओं पर विशेष ध्यान देना होगा ब्रांडिंग, आकर्षक पैकेजिंग और मजबूत उत्पाद डिजाइन. उनका मानना है कि इन तीन क्षेत्रों में सुधार से भारतीय खिलौनों की अंतरराष्ट्रीय अपील काफी बढ़ सकती है.
‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की यात्रा
मंत्री ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “वोकल फॉर लोकल” अभियान शुरू किया था, तो लोगों को इसमें संशय था, क्योंकि उस समय विदेशी खिलौनों का बोलबाला था. लेकिन “आत्मनिर्भर भारत” की सोच और स्थानीय उत्पादों में विश्वास के चलते आज घरेलू उद्योग को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है.
स्टार्टअप्स और MSME को मिला बूस्ट
पीयूष गोयल ने बताया कि देश में नवाचार आधारित खिलौने बनाने वाले कई स्टार्टअप्स को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सहयोग मिला है. इस योजना को अब 20 साल तक के लिए विस्तारित कर दिया गया है.
जिससे छोटे उद्यमियों को बिना गारंटी लोन मिल सके. इसके अलावा, MSME मंत्रालय द्वारा देशभर में 18 टॉय क्लस्टर्स को सहायता दी जा चुकी है, जिससे स्थानीय उत्पादन और रोजगार को बढ़ावा मिला है. मंत्री ने यह भी घोषणा की कि सरकार टॉय सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एक नई प्रोत्साहन योजना लाने की योजना बना रही है.
Also Read: गाड़ी बेचते वक्त की ये गलती तो पहुंच सकती है पुलिस और आप जा सकते हैं जेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










