आज से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

आज से लगातार तीन दिनों तक बैंक में छुट्टी रहेगी. आज गुडफ्राइडे को लेकर बैंक बंद रहेंगे. कल यानी अप्रैल माह के दूसरे शनिवार की वजह से बैंकों में छुट्टी है. रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी.
आज से लगातार तीन दिनों तक बैंक में छुट्टी रहेगी. आज गुडफ्राइडे को लेकर बैंक बंद रहेंगे. कल यानी अप्रैल माह के दूसरे शनिवार की वजह से बैंकों में छुट्टी है. रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. लगातार तीन दिनों तक बैंकों के बंद रहने से पैसे के निकासी एवं जमा करने में परेशानी हो सकती है. पर लोग एटीएम के माध्यम से पैसों की निकासी कर सकेंगे. आपको बता दें कि देश भर में लॉकडाउन की वजह से बैंकों के कार्य भी काफी प्रभावित हो रहे हैं. बैंकों को फिलहाल 4 घंटे ही काम करने की सलाह दी गई है और ज्यादातर बैंक निकासी एवं जमा करने के अलावा कोई दूसरा कार्य नहीं कर रहे हैं.
बता दें कि एक अप्रैल को 10 बैंकों को विलय हो गया है, जिसमें बाद ये 10 बैंक चार बैंकों में बदल गई हैं. इस विलय के बाद भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या 27 से घटकर 12 हो गई है. इसके तहत ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक से विलय हो गया है. वहीं, केनरा बैंक का सिंडिकेट बैंक में विलय हो गया है. इस विलय के बाद ये बैंक 17.95 लाख करोड़ रुपये के व्यापार और 11,437 शाखाओं वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी बैंक बन जाएगी. वहीं, इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक का विलय हो गया है। तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक में मिलाकर एक बैंक बना दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










