अमेजन और फ्लिपकार्ट पर जांच, सुप्रीम कोर्ट ने सभी मामले कर्नाटक हाईकोर्ट भेजे

सुप्रीम कोर्ट
Supreme Court: सीसीआई का यह जांच आदेश दिल्ली व्यापार महासंघ की शिकायत पर आधारित था. महासंघ ने आरोप लगाया था कि अमेजन और फ्लिपकार्ट भारी छूट और चुनिंदा विक्रेताओं के साथ गठजोड़ करके व्यापार में गड़बड़ी कर रहे हैं.
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अमेजन और फ्लिपकार्ट की उन याचिकाओं को कर्नाटक हाईकोर्ट भेज दिया है, जिनमें दोनों कंपनियों ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की ओर से दिए गए जांच के आदेश को चुनौती दी थी. यह आदेश सीसीआई ने इन कंपनियों पर भारी छूट और चुनिंदा विक्रेताओं के साथ मिलकर काम करने के आरोपों के बाद दिया था. सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि जिन मामलों की अभी सुनवाई पूरी नहीं हुई है, उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट में उचित समय देकर निपटाया जाएगा.
सीसीआई आदेश के खिलाफ 5 याचिकाएं
अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट को बताया कि सीसीआई के आदेश के खिलाफ अलग-अलग हाईकोर्ट में पांच याचिकाएं दायर की गई थीं. सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया कि इन सभी मामलों को एक जगह यानी कर्नाटक हाईकोर्ट में स्थानांतरित कर दिया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में इसी तरह की याचिकाएं किसी दूसरे हाईकोर्ट में दायर की जाती हैं, तो वे भी इसी आदेश के तहत कर्नाटक हाईकोर्ट को भेजी जाएंगी.
इसे भी पढ़ें: सट्टा मटका में पैसा लगाने पर सीधे जेल, एसआईपी से होगी मोटी कमाई; जानें सजा-मजा
इसे भी पढ़ें: IPO: स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग का आईपीओ पेश होते ही फुल सब्सक्राइब, जानें क्या है प्राइस बैंड
दिल्ली व्यापार महासंघ ने सीसीआई में की थी शिकायत
सीसीआई का यह जांच आदेश दिल्ली व्यापार महासंघ की शिकायत पर आधारित था. महासंघ ने आरोप लगाया था कि अमेजन और फ्लिपकार्ट भारी छूट और चुनिंदा विक्रेताओं के साथ गठजोड़ करके व्यापार में गड़बड़ी कर रहे हैं. अमेजन और फ्लिपकार्ट ने सीसीआई के आदेश को रोकने के लिए अलग-अलग हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की थीं.
इसे भी पढ़ें: SIP: एचडीएफसी के इस फंड को आधा भारत नहीं जानता, वर्ना 1000 देकर बन जाता 2 करोड़ का मालिक
इसे भी पढ़ें: आधे भारत के लोगों को एसआईपी के प्रकारों की नहीं है जानकारी, 1 में ही भिड़े रहते हैं लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




