शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स ने लगाई 591 अंकों की ऊंची छलांग
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 14 Oct 2024 5:05 PM
Strong surge in stock market
Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान का निक्केई 39,605.80अंक पर बंद हुआ था. हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट मजबूत हुए. यूरोपीय बाजारों गिरावट का रुख बना हुआ है, जबकि अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.
Stock Market: वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के लिए कंपनियों के आने वाले नतीजों और हुंडई मोटर के आईपीओ की उम्मीद में सोमवार 14 अक्टूबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार जोरदार उछाल के साथ बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 591.69 अंक उछलकर 81,973.05 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी निफ्टी 163.70 अंक की बढ़त के साथ 25,127.95 अंक पर बंद हुआ. शुक्रवार 11 अक्टूबर 2024 को सेंसेक्स 230.05 अंक टूटकर 81,381.36 अंक टूटकर और निफ्टी 34.20 अंक के नुकसान के साथ 24,964.25 अंक पर बंद हुए थे.
बीएसई सेंसेक्स में 20 शेयरों में बढ़त
शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 20 के शेयर बढ़त में रहे. इनमें सबसे अधिक मुनाफा 2.86% टेक महिंद्रा के शेयर को हुआ. इसके शेयर की कीमत 1692.75 रुपये के स्तर पर पहुंच गई. इसके अलावा, मुनाफे में रहने वाली कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड ट्रुबो, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सनफार्मा, भारती एयरटेल, पावरग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स शामिल हैं.
नुकसान में रहे 8 कंपनियों के शेयर
वहीं, बीएसई सेंसेक्स की 8 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. इनमें सबसे अधिक घाटा 1.85% तक घाटा मारुति सुजुकी इंडिया को हुआ. इसके शेयर की कीमत गिरकर 12538.45 रुपये के स्तर पर पहुंच गई. नुकसान में रहने वाले दूसरी कंपनियों के शेयरों में टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, टीसीएस, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और बजाज फिनसर्व शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस घटा तो जेब पर पड़ेगा भारी, फट से फाइन लगा देंगे बैंक
एशियाई बाजारों का हाल
एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान का निक्केई 39,605.80अंक पर बंद हुआ था. हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट मजबूत हुए. यूरोपीय बाजारों गिरावट का रुख बना हुआ है, जबकि अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.08% गिरकर 2,654.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 2.30% टूटकर 77.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें: कमाल के चमत्कारी हैं रतन टाटा के छोटे भाई, 1 साल में कमाई दोगुनी करने की रखते हैं ताकत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










