ePaper

अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट, तीन दिन में 41 फीसदी टूटे अडाणी ट्रांसमिशन के स्टॉक्स

Updated at : 30 Jan 2023 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट, तीन दिन में 41 फीसदी टूटे अडाणी ट्रांसमिशन के स्टॉक्स

इसके अलावा, अडाणी समूह की अन्य कंपनियों के शेयरों में अंबुजा सीमेंट्स के शेयर में 22.77 फीसदी, एसीसी में 20.32 फीसदी, अडाणी एंटरप्राइजेज में 19.51 फीसदी, अडाणी विल्मर में 14.25 फीसदी, अडाणी पावर में 14.24 फीसदी और एनडीटीवी में 14.22 फीसदी की गिरावट आई है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद सोमवार को अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार तीसरे दिन जोरदार गिरावट जारी है. समूह की कंपनियों के शेयर पिछले मंगलवार के बाद से लगातार टूट रहे हैं. अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अडाणी समूह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. यह रिपोर्ट आने के बाद से समूह की कंपनियों के शेयर लगातार टूट रहे हैं.

अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर 41.66 फीसदी टूटा

समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले मंगलवार को कारोबार बंद होने के बाद से बीएसई पर अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर 41.66 फीसदी टूटा है. अडाणी टोटल गैस में 39.57 फीसदी, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 37.55 फीसदी और अडाणी पोर्ट्स में 23.75 फीसदी की गिरावट आई है. समूह की कंपनियों के शेयरों के मंगलवार के बंद भाव की तुलना सोमवार को दिन में कारोबार से की गई है.

अंबुजा सीमेंट्स के शेयर में 22.77 फीसदी गिरावट

रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा, अडाणी समूह की अन्य कंपनियों के शेयरों में अंबुजा सीमेंट्स के शेयर में 22.77 फीसदी, एसीसी में 20.32 फीसदी, अडाणी एंटरप्राइजेज में 19.51 फीसदी, अडाणी विल्मर में 14.25 फीसदी, अडाणी पावर में 14.24 फीसदी और एनडीटीवी में 14.22 फीसदी की गिरावट आई है. गणतंत्र दिवस पर गुरुवार को शेयर बाजार बंद रहे थे.

Also Read: ‘धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से ढंका नहीं जा सकता’, अडाणी के 413 पेज के खंडन पर हिंडनबर्ग ने दिया जवाब
बाजार पूंजीकरण में 4.17 लाख करोड़ रुपये की गिरावट

अडाणी समूह ने अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के जवाब में रविवार को 413 पृष्ठ की प्रतिक्रिया जारी की थी. इसके बाद सोमवार को हिंडनबर्ग ने अपने आरोपों पर कायम रहते हुए कहा कि अडाणी समूह धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से ढंक नहीं सकता. अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर शुक्रवार को 20 फीसदी तक टूटे थे. समूह की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 4.17 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई थी. अडाणी समूह की कंपनियों को कर्ज और निवेश की वजह से बैंक शेयर और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयर में भी गिरावट आई है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola