सेंसेक्स 420 अंक मजबूत, इन्फोसिस का शेयर 10 प्रतिशत चढ़ा

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
सेंसेक्स 420 अंक मजबूत, इन्फोसिस का शेयर 10 प्रतिशत चढ़ा

इन्फोसिस के शेयर में जोरदार बढ़त से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स में 420 अंक का उछाल आया. हालांकि, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच वैश्विक बाजारों में बिकवाली का दबाव रहा. बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 419.87 अंक या 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,471.68 अंक पर बंद हुआ .

विज्ञापन

मुंबई : इन्फोसिस के शेयर में जोरदार बढ़त से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स में 420 अंक का उछाल आया. हालांकि, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच वैश्विक बाजारों में बिकवाली का दबाव रहा. बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 419.87 अंक या 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,471.68 अंक पर बंद हुआ .

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.75 अंक या 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,739.95 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा. इन्फोसिस का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ उम्मीद से बेहतर रहा है. वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 12.4 प्रतिशत बढ़कर 4,272 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

Also Read: भारत में बना कोरोना वायरस का टीका, संक्रमितों पर परीक्षण शुरू

इससे कंपनी का शेयर 9.56 प्रतिशत चढ़ गया. महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर भी 3.81 प्रतिशत तक के लाभ में रहे. वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, आईटीसी, एनटीपीसी, पावरग्रिड, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 2.54 प्रतिशत तक टूट गए. कारोबारियों ने कहा कि इन्फोसिस की अगुवाई में आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी आई.

हालांकि, चीन के बाजारों में बिकवाली और कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा. चीन का शंघाई कम्पोजिट 4.50 प्रतिशत टूट गया. राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार 2020 की दूसरी तिमाही में चीन की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 3.2 प्रतिशत रही है. हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी भी गिरावट में रहे.

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में थे. जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के बावजूद आईटी समूह सूचकांक में विशेषरूप से इन्फोसिस के बेहतर प्रदर्शन से भारतीय बाजारों ने लाभ दर्ज किया.” नायर ने कहा, ‘‘जमीनी वास्तविकता अब भी वही है. वायरस संक्रमण और भू राजनीतिक तनाव की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता कायम है.

निवेशकों की निगाह विशेष शेयरों पर रहेगी. तिमाही नतीजों और कंपनियों की टिप्प्णी पर भी बाजार नजर रखेगा.” बीएसई मिडकैप में 0.71 प्रतिशत का लाभ रहा. बीएसई स्मॉलकैप 0.13 प्रतिशत टूट गया. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.71 प्रतिशत टूटकर 43.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 75.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. दुनियाभर में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1.35 करोड़ पर पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोविड-19 के मामले 9.68 लाख पर पहुंच गए हैं.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola