Poco M8 5G के लॉन्च डेट से उठा पर्दा, स्लिम डिजाइन के साथ नये साल की शुरुआत में देगा दस्तक
Published by : Shivani Shah Updated At : 30 Dec 2025 2:48 PM
पोको एम8 5जी लॉन्च डेट कन्फर्म
Poco M8 5G India Launch Date Confirm: चाइनीज टेक कंपनी पोको ने अपने अपकमिंग मॉडल के लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है. जानिए कब होगा भारत में यह मॉडल लॉन्च और क्या खास मिलेगा इसमें.
Poco M8 5G India Launch Date Confirm: साल 2025 की तरह आने वाले नये साल की शुरुआत भी स्मार्टफोन लवर्स के लिए धमाकेदार होने वाली है. जनवरी 2026 में कई सारे स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. इसी कड़ी में चाइनीज टेक कंपनी और Xiaomi की सब ब्रांड Poco भी अपना लेटेस्ट मॉडल Poco M8 5G भारत में लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने अपने अपकमिंग मॉडल Poco M8 5G की लॉन्च डेट रिविल कर दी है. यह मॉडल जनवरी के शुरुआती हफ्ते में लॉन्च होने वाला है. इसके साथ ही मॉडल के डिजाइन से भी कंपनी ने पर्दा उठा दिया है. आइए जानते हैं कब लॉन्च होने वाला है ये नया मॉडल.
कब लॉन्च होगा Poco M8 5G भारत में?
Poco M8 5G को कंपनी भारत में 8 जनवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है. Poco के ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा यह मॉडल ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च होने वाला है. इस अपकमिंग मॉडल को लेकर कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर एक टीजर भी जारी कर दिया है. Flipkart के माइक्रोसाइट पर फोन का ड्यूल-टोन रियर पैनल, मैट फिनिश और वीगन लेदर डिजाइन देखने को मिला है. पोको का ये अपकमिंग मॉडल 7.35mm स्लिम और 178gm लाइट वेट होगा.
कैसा है नये Poco M8 5G का डिजाइन?
Poco M8 5G के डिजाइन कि बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर लाइव माइक्रोसाइट के अनुसार, अपकमिंग मॉडल में ब्लैक कलर का डुअल-टोन बैक पैनल दिया गया है, जिसके दोनों तरफ वर्टिकल स्ट्राइप पैटर्न हैं. साथ ही बैक पैनल में मैट फिनिश और वीगन लेदर डिजाइन मिलेगा. वहीं, मॉडल का ज्यादातर डिजाइन 6 जनवरी को लॉन्च होने वाले Redmi Note 15 5G से थोड़ा मिलता-जुलता है. इस मॉडल के बैक पैनल में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो कैमरा सेंसर और LED फ्लैश शामिल होंगे. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP का AI सपोर्ट वाला मेन कैमरा होगा.
यह भी पढ़ें: Realme से लेकर Oppo तक, जबरदस्त कैमरा के साथ जनवरी में धमाल मचाने आ रहे हैं ये स्मार्टफोन्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










