ePaper

शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, 148.80 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स

Updated at : 12 Nov 2024 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, 148.80 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स

stock market starts well

Stock Market: शेयर बाजार का कारोबार शुरू होने के साथ ही बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से करीब 18 शेयर मुनाफे और 12 शेयर नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं, एनएसई में 2,219 कंपनियों में से 1,503 शेयर हरे निशान और 663 शेयर लाल निशान पर हैं.

विज्ञापन

Stock Market: उतार-चढ़ाव भरे माहौल में मंगलवार 12 नवंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की. बाजार का कामकाज शुरू होने के साथ बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी क्रमश: 148.80 अंक या 0.19% बढ़कर 79,644.95 अंक और 84.50 अंक या 0.35% की बढ़त के साथ 24,225.80 अंक पर खुले. सोमवार 11 नवंबर 2024 को सेंसेक्स मामूली 9.83 अंक या 0.01% की बढ़त के साथ 79,434.15 अंक और निफ्टी 6.90 अंक या 0.03% फिसलकर 24,141.30 अंक पर बंद हुए थे.

टाटा स्टील को सबसे अधिक मुनाफा

शेयर बाजार का कारोबार शुरू होने के साथ ही बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से करीब 18 शेयर मुनाफे और 12 शेयर नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं, एनएसई में 2,219 कंपनियों में से 1,503 शेयर हरे निशान और 663 शेयर लाल निशान पर हैं, जबकि 53 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. बीएसई सेंसेक्स के शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक लाभ में रहा. इसके शेयर ने 0.83% की बढ़त के साथ 146.15 रुपये के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं, एनएसई में ट्रेंट का शेयर 3.06% चढ़कर 6679.10 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 40x20x50 फॉर्मूला, जान जाएगा तो कमा लेगा 5 करोड़

एशिया के दूसरे बाजार धड़ाम

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई 225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट ने गिरावट के साथ शुरुआत की. यूरोपीय बाजार सोमवार को बढ़त के साथ जबकि अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.23% गिरकर 71.97 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: शादी के लिए जल्दी खरीदें सोना, चांदी का गिर गया है भाव, जानें आज का ताजा दाम

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola