ePaper

शेयर बाजार में मंगल, शुरुआती कारोबार में 348 अंक उछला सेंसेक्स

Updated at : 01 Oct 2024 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में मंगल, शुरुआती कारोबार में 348 अंक उछला सेंसेक्स

1 अक्टूबर को बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार.

Stock Market: एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख बना हुआ है. इनमें जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. सोमवार को यूरोपीय बाजार गिरकर बंद हुए थे. हालांकि, अमेरिकी बाजारों में तेजी बनी हुई थी.

विज्ञापन

Stock Market: एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख की वजह से मंगलवार 1 अक्टूबर 2024 को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. बाजार का कामकाज शुरू होने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 348.1 अंक चढ़कर 84,647.88 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 96.75 अंक की बढ़त के साथ 25,907.60 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की. सोमवार 30 सितंबर 2024 को सेंसेक्स 1272.07 अंक या 1.49% की भारी गिरावट के साथ 84,299.78 अंक पर बंद हुआ था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 368.10 या 1.41% लुढ़ककर 25,810.85 पहुंच गया था.

बीएसई सेंसेक्स टेक महिंद्रा को सबसे अधिक मुनाफा

घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से करीब 17 शेयर लाभ के साथ कारोबार कर रहे हैं. इनमें सबसे अधिक मुनाफे में टेक महिंद्रा का शेयर दिखाई दे रहा है. सुबह 10 तक इसका शेयर 3.42% की तेजी के साथ 1629.95 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड ट्रुबो, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स और नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन के शेयर भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. हालांकि, एशियन पेंट्स, टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, सनफार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी इंडिया, इंडसइंड बैंक समेत 13 कंपनियों के शेयर नरम दिखाई दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: नवरात्र से पहले सोना की नौ दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, चांदी हो गई सस्ती, जानें ताजा रेट

एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख

एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख बना हुआ है. इनमें जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. सोमवार को यूरोपीय बाजार गिरकर बंद हुए थे. हालांकि, अमेरिकी बाजारों में तेजी बनी हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.15% की बढ़त के साथ 2,639.57 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है. वैश्विक तेल बाजार में 0.20% मजबूत होकर 71.85 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: अक्टूबर में छुट्टियों की बहार, बैंक में 15 दिनों के अवकाश के बीच पड़ेंगे कई त्योहार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola