ePaper

आर्थिक सर्वेक्षण को देख शेयर बाजार में तेज उछाल, सेंसेक्स ने लगाई 740.76 अंकों की छलांग

Updated at : 31 Jan 2025 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
Stock Market

आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने के बाद तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार.

Stock Market: आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के पेश होने के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखा गया. सेंसेक्स 740.76 अंक चढ़कर 77,500.57 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 258.90 अंक बढ़कर 23,508.40 पर पहुंच गया. एलएंडटी और टाटा कंज्यूमर को सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ, जबकि आईटीसी होटल्स में गिरावट आई. एशियाई और यूरोपीय बाजारों में भी मिलाजुला असर दिखा.

विज्ञापन

Stock Market: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को पेश किए जाने के बाद घरेलू शेयर बाजार में जोरदार उछाल दर्ज किया गया. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 740.76 अंक या 0.97% की छलांग लगाकर 77,500.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 258.90 अंक या 1.11% की तेज बढ़त के साथ 23,508.40 अंक पर पहुंच गया.

एलएंडटी और टाटा कंज्यूमर को सबसे अधिक मुनाफा

कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 24 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 6 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. एनएसई में 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी में 44 शेयर हरे निशान और 6 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. बीएसई में लार्सन एंड टुब्रो का शेयर 4.31% का सबसे अधिक मुनाफे के साथ 3567.20 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. हालांकि, आईटीसी होटल्स का शेयर 2.98% टूटकर 164.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी में टाटा कंज्यूमर का शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहा. इसका शेयर 6.24% की बढ़त के साथ 1027 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ, जबकि भारती एयरटेल का शेयर 0.82% टूटकर 1627.35 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: Economic Survey: वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए व्यापार लागत में लानी होगी कमी, सुविधाओं में सुधार जरूरी

एशिया के दूसरे बाजारों का हाल

एशिया के दूसरे बाजारों में जापान के निक्केई 225 बढ़त और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में कारोबार नहीं हुआ. यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख बना हुआ है, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को तेज बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.26% टूटकर 75.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: Economic Survey: वित्त वर्ष 2024-25 में 6.3% से 6.8% के बीच रहेगी भारत की जीडीपी वृद्धि, पढ़ें प्रमुख बातें

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola