ePaper

Stock Market: बजट से निराश होकर 233.7 अंक गिरा सेंसेक्स, 73.45 अंक फिसला निफ्टी

Updated at : 24 Jul 2024 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
Stock Market: बजट से निराश होकर 233.7 अंक गिरा सेंसेक्स, 73.45 अंक फिसला निफ्टी

Stock Market

Stock Market: एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान दिखाई दे रहा है. चीन के शंघाई कंपोजिट में मजबूत रुख बना हुआ है. अमेरिका का डाऊ जोंस मंगलवार को 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था. यूरोपीय बाजारों में भी नरम रुख रहा.

विज्ञापन

Stock Market: सरकार की ओर से संसद में मंगलवार को पेश किए गए पूर्ण बजट की निराशा और वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख की वजह से घरेलू शेयर बाजार (Domestice Stock Exchange) ने बुधवार 24 जुलाई 2024 को गिरावट के साथ अपने कामकाज की शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 233.7 अंक गिरकर 80,195.34 अंक के स्तर पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 73.45 अंक फिसलकर 24,405.60 अंक पर पहुंच गया. मंगलवार को सेंसेक्स 73.04 अंकों की मामूली गिरावट के बाद 80,429.04 पर बंद हो हुआ था. इसके साथ ही, एनएसई निफ्टी 30.20 अंक गिरकर 24,479.05 पर पहुंच गया था.

सेंसेक्स की 20 कंपनियों के शेयर लुढ़के

घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में सूचीबद्ध करीब 20 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. इनमें भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस, एलएंडटी, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एक्सिस बैंक आदि शामिल हैं. लाभ में रहने वाले शेयरों में आईटीसी, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, टाइटन, टाटा स्टील, पावरग्रिड आदि शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: बजट के दिन शेयर बाजार में हाई टाइड, भारी गिरावट के बाद कुछ संभले सेंसेक्स-निफ्टी

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान दिखाई दे रहा है. चीन के शंघाई कंपोजिट में मजबूत रुख बना हुआ है. अमेरिका का डाऊ जोंस मंगलवार को 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था. यूरोपीय बाजारों में भी नरम रुख रहा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 2,415.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.40 फीसदी कमजोरी के साथ 81.17 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें: Gold Price: सरकार के एक कदम से 3000 से अधिक सस्ता हो गया सोना, चांदी 3500 रुपये टूटी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola