ePaper

Gold Price: सरकार के एक कदम से 3000 से अधिक सस्ता हो गया सोना, चांदी 3500 रुपये टूटी

Updated at : 24 Jul 2024 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price: सरकार के एक कदम से 3000 से अधिक सस्ता हो गया सोना, चांदी 3500 रुपये टूटी

Gold Price

Gold Price: बजट में वित्त मंत्री ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी करने की घोषणा की. पांच फीसदी एआईडीसी जोड़ने पर सोने-चांदी पर कुल कस्टम ड्यूटी अब 15 फीसदी से घटकर 11 फीसदी रह गई है. इससे एमसीएक्स में सोने की कीमत में गिरावट आई.

विज्ञापन

Gold Price: सरकार की ओर से बजट में कस्टम ड्यूटी में 6 फीसदी की कटौती करने की घोषणा करने के बाद बहुमूल्य पीली धातु सोना 3350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया. वहीं, चांदी की कीमत में भी करीब 3500 रुपये प्रति किलो की जोरदार गिरावट दर्ज की गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, लोकसभा में पेश किए गए आम बजट में कस्टम ड्यूटी में 6 फीसदी कटौती करने की घोषणा के बाद दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 3,350 रुपये लुढ़ककर 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. सोमवार के कारोबारी सत्र में सोना 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 3,500 रुपये या 4 फीसदी की जोरदार गिरावट के साथ 87,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. सोमवार को चांदी 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. इन दोनों प्रमुख धातुओं की कीमतों में गिरावट आने के बाद सोना-चांदी की खरीद करना आसान हो गया है.

5 दिनों में चांदी में 6,900 रुपये टूटी चांदी

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि सरकार की ओर से इनपुट कॉस्ट में कटौती, वैल्यू एडिशन में वृद्धि, निर्यात प्रतिस्पर्धा और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सोने और चांदी सहित कई उत्पादों पर सीमा शुल्क में कटौती के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई है. 18 जुलाई से पिछले 5 दिनों में चांदी में 6,900 रुपये की गिरावट आई है, जब यह 400 रुपये की गिरावट के साथ 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

एमसीएक्स में 5.31 फीसदी गिरा सोना

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना वायदा 3,860 रुपये या 5.31 प्रतिशत गिरकर 68,858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. एमसीएक्स पर सबसे ज्यादा कारोबार वाला अगस्त अनुबंध चार महीने के निचले स्तर 68,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इसके अलावा, एक्सचेंज पर सितंबर डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 4,018 रुपये या 4.5 फीसदी की गिरावट के साथ 85,185 रुपये प्रति किलोग्राम बोला गया. विदेशी बाजार में सोना 2,459.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 17.10 डॉलर की बढ़त है. न्यूयॉर्क में चांदी 29.31 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही.

ये भी पढ़ें: Budget 2024: कैपिटल एक्सपेंडीचर बढ़ने और टैक्सेशन में अधिक स्टैंडर्डाइज नजरिये की उम्मीद

कस्टम ड्यूटी में कटौती की घोषणा से सोना-चांदी सस्ता

एलकेपी सिक्योरिटीज में जिंस और मुद्रा के उपाध्यक्ष-शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा कि बजट में वित्त मंत्री ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी करने की घोषणा की. पांच फीसदी एआईडीसी (कृषि अवसंरचना और विकास उपकर) जोड़ने पर सोने-चांदी पर कुल कस्टम ड्यूटी अब 15 फीसदी से घटकर 11 फीसदी रह गई है. उन्होंने कहा कि इससे एमसीएक्स में सोने की कीमत में गिरावट आई.

ये भी पढ़ें: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट को तोहफे में मिला प्राइवेट जेट और हेलीकॉप्टर, अनंत ने भी दिल खोलकर बांटा रिटर्न गिफ्ट

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola