ePaper

लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 116.97 अंकों की बढ़त

Updated at : 27 Nov 2024 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 116.97 अंकों की बढ़त

Bullish Stock Market

Stock Market: बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 22 के शेयर बढ़त के साथ खुले, जबकि 8 शेयरों में गिर गए. बीएसई में सबसे अधिक मुनाफा टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन को हुआ. इसका शेयर 2.40% चढ़कर 3395 रुपये पर खुला. आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.84% टूटकर खुला.

विज्ञापन

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ खुला. बाजार का कामकाज शुरू होने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 116.97 या 0.15% की उछाल के साथ 80,121.03 अंक पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 10.30 अंक या 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 24,204.80 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की. मंगलवार को सेंसेक्स 105.79 अंक या 0.13% फिसलकर 80,004.06 अंक और निफ्टी 27.40 अंक 0.08% की गिरावट के साथ 24,194.50 अंक पर बंद हुए थे.

लाभ के साथ खुले टाइटन और श्रीराम फाइनेंस के शेयर

बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 22 के शेयर बढ़त के साथ खुले, जबकि 8 शेयरों में गिर गए. बीएसई में सबसे अधिक मुनाफा टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन को हुआ. इसका शेयर 2.40% चढ़कर 3395 रुपये पर खुला. वहीं, आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.84% टूटकर खुला. बाजार खुलने के साथ यह 1281 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. एनएसई के 2886 शेयरों में से 1638 हरे निशान पर और 1168 शेयर लाल निशान पर खुले. 80 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. एनएसई में श्रीराम फाइनेंस का शेयर मजबूती के साथ खुला. बाजार का कामकाज शुरू होते ही इसका शेयर 3.26% उछलकर 3044 रुपये के स्तर पर खुला. हालांकि, एनएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 4.02% गिरकर 2166.85 रुपये पर खुला.

इसे भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन ने झारखंड में ऐसे जीती बाजी, जाति समूहों ने किस तरह वोट दिया ?

एशिया के दूसरे बाजारों का हाल

एशिया के दूसरे शेयर बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी गिरकर खुले. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त का रुख बना रहा. यूरोपीय बाजार मंगलवार को गिरकर और अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ के बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 72.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: दो दिन में 2250 रुपये सस्ता हो गया सोना, चांदी 2700 रुपये टूटी, जानें आज का ताजा भाव

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola