मंदड़ियों को पछाड़कर शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स में 247.67 अंकों की तेजी

Updated:
विज्ञापन
Stock Market Open

Stock Market Open

Stock Market: शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 11 शेयर बढ़त के साथ और 19 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं. एनएसई में 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 43 शेयर हरे निशान और 6 शेयर लाल निशान पर खुले, जबकि 2 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर नरम रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार 10 जनवरी 2025 को मंदड़ियों को पछाड़कर मजबूत शुरुआत की. बाजार का कामकाज शुरू होने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 62.38 अंक यानी 0.08% की तेजी के साथ 77,682.59 अंक पर खुला और फिलहाल 247.67 अंक या 0.32% की उछाल के साथ 77,867.88 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 14.15 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 23,540.65 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की.

टीसीएस के शेयरों में मजबूती

शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 11 शेयर बढ़त के साथ और 19 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में टीसीएस का शेयर 4.05% की तेजी के साथ 4200.00 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है. इंडसइंड बैंक का शेयर 2.01% टूटकर 961.20 रुपये के स्तर पर पहुंच गया.

एसआईपी से संबंधित खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एनएसई में 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 43 शेयर हरे निशान और 6 शेयर लाल निशान पर खुले, जबकि 2 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी 50 में भी टीसीएस का शेयर 3.60% की तेजी के साथ 4184.3 कारोबार करता दिखाई दिया. इंडसइंड बैंक का शेयर निफ्टी में भी 1.03% गिरकर 970.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गया.

एसआईपी कैलकुलेटर और फॉर्मूला से संबंधित खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: 56 लाख में बिका 100 रुपये का ‘हज नोट’, जानें क्या है इसकी खासियत

एशिया के दूसरे बाजारों में नरमी

एशिया के दूसरे शेयर बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ खुले. दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में बढ़त का रुख बरकरार है. यूरोपीय बाजार गुरुवार को बढ़त और अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.35% की तेजी के साथ 77.19 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: SIP: एचडीएफसी के इस फंड को आधा भारत नहीं जानता, वर्ना 1000 देकर बन जाता 2 करोड़ का मालिक

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola