ePaper

कहां रुकी है शेयर बाजार की बढ़त, क्या सरकारी खजाने के कंठ में छिपा है अमृत?

Updated at : 15 Mar 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Stock Market Growth

Stock Market Growth

Stock Market: शेयर बाजार में महीनों से जारी गिरावट अब थमने वाली है. जेफरीज इंडिया के महेश नंदुरकर के अनुसार, सरकारी खर्च में बढ़ोतरी और आर्थिक सुधार बाजार में स्थिरता लाने में मदद कर रहे हैं.

विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार में कई महीनों से गिरावट का दौर जारी है. देश-दुनिया के तमाम विशेषज्ञ अभी तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि आखिर भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का रुख बरकरार क्यों हैं? इसके पीछे कोई विदेशी संस्थागत निवेशकों को जिम्मेदार ठहराते हैं, तो कोई खुदरा निवेशकों पर ठिकरा फोड़ते हैं. लेकिन, कुछ ब्रोकरेज फॉर्म सरकारी खजाने को ही इसका जिम्मेदार बताते हैं. वे यह कहते हैं कि सरकारी खजाने में शेयर बाजार को फिर से नईं ऊंचाई पर ले जाने वाला अमृत छिपा हुआ है. अब आप यह कहेंगे कि ये अमृत क्या है? तो यह अमृत वह सरकारी खजाने को खोलकर खुले हाथ से खर्च करने का है.

सरकार के खजाने में छिपा है बाजार की बढ़त का राज

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, महीनों से बाजार की गिरावट अब थमने वाली है. सीएनबीसी टीवी18 से बातचीत के क्रम में जेफरीज इंडिया के प्रबंध निदेशक और महेश नंदुरकर ने कहा कि मार्केट वैल्यूएशन अब सही लेवल पर आ गई है. उन्होंने कहा कि सरकारी खर्च में बढ़ोतरी दिख रही है. बस, सरकार को अपना हाथ थोड़ा और खोलने की जरूरत है. मुख्य रूप से सरकार के खजाने में ही बाजार की बढ़त का राज छुपा है.

स्थिरता की ओर आगे बढ़ रहा है शेयर बाजार

उन्होंने कहा कि इकोनॉमिक फंडामेंटल्स में इम्प्रूवमेंट के शुरुआती रुझान मिल रहे हैं. इसका अर्थ यह है कि बाजार अब स्थिरता की ओर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि बाजार में गिरावट भी बहुत जरूरी थी. शेयरों की कीमतें उनके फंडामेंटल्स की तुलना में काफी आगे निकल चुकी थीं. निवेशक बाजार में इस गिरावट को खराब होते देख रहे हैं. लेकिन, स्थिति अब पहले से अधिक संतुलित होती दिखाई दे रही है. छोटे-बड़े शेयर का मूल्यांकन उनके 10 साल के औसत पर आ गई है.

इसे भी पढ़ें: रातोंरात भारत की सबसे अमीर महिला बनीं ये लेडी, नीता अंबानी को छोड़ दिया पीछे

सरकारी खर्च में दोबारा बढ़ोतरी के संकेत

महेश नंदुरकर ने कहा कि बाजार के मूल्यांकन के अलावा दो बड़े सकारात्मक बदलाव दिख रहे हैं. पहला यह कि सरकारी खर्च में दोबारा बढ़ोतरी हो रही है. वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में सरकार का खर्च सालाना आधार पर 2-3 फीसदी कम रहा. लेकिन, दूसरी छमाही में इसके 14-15% बढ़ सकता है. इसका कारण यह है कि सरकारी खर्च की जीडीपी में करीब 10% हिस्सेदारी है. इससे इस खर्च से आर्थिक वृद्धि 150 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ सकता है. दूसरा, क्रेडिट ग्रोथ में इजाफा है. बीते एक साल में क्रेडिट ग्रोथ 16-17% से घटकर करीब 10-11% पर आ गया. रिजर्व बैंक के लिक्विडिटी बढ़ाने के उपायों से क्रेडिट ग्रोथ बढ़ने के संकेत है.

इसे भी पढ़ें: जब 300 लेकर बॉम्बे सेंट्रल पर उतरे ऐडमैन, आज आमिर-शाहरूख पर लगाते हैं दांव

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola