ePaper

शेयर बाजार को शुरुआती गिरावट से मिली निजात, सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद

Updated at : 11 Nov 2024 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार को शुरुआती गिरावट से मिली निजात, सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद

Sensex

Stock Market: सोमवार के कारोबार में एशियन पेंट्स को सबसे अधिक घाटा हुआ. बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 18 के शेयर टूट गए. वहीं, एनएसई में 2,911 कंपनियों के शेयरों में से 1,949 नुकसान में रहे.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर मिलेजुले रुख की वजह से सोमवार 11 नवंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार को शुरुआती गिरावट से निजात तो मिली, लेकिन उतार-चढ़ाव जारी रहा. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मामूली 9.83 अंक या 0.01% की बढ़त के साथ 79,434.15 अंक पर बंद हुआ. हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 6.90 अंक या 0.03% फिसलकर 24,141.30 अंक के स्तर पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 418.99 अंक और निफ्टी 60.95 अंक की भारी गिरावट के साथ खुले थे.

सबसे अधिक घाटे में रही एशियन पेंट्स

सोमवार के कारोबार में एशियन पेंट्स को सबसे अधिक घाटा हुआ. कारोबार के आखिर में इसका शेयर बीएसई और एनएसई में करीब 8% से अधिक टूटकर 2542.65 रुपये पर बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 18 के शेयर टूट गए और 12 शेयर लाभ में रहे. वहीं, एनएसई में 2,911 कंपनियों के शेयरों में से 1,949 नुकसान और 895 शेयरों को घाटा हुआ. हालांकि, 67 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ें: 100 रुपये के शेयर से पूरा गांव मालामाल, बच्चा-बच्चा बना है करोड़पति

एशिया के दूसरे बाजारों में मिलाजुला रुख

एशिया के दूसरे शेयर बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई225 और चीन के शंघाई कंपोजिट बढ़ते के साथ बंद हुए. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी गिरकर बंद हुए. यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख देखा जा रहा है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.27% गिरकर 72.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 40x20x50 फॉर्मूला, जान जाएगा तो कमा लेगा 5 करोड़

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola