हरियाणा-कश्मीर चुनाव का रुझान देख गिर गया शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में 311 अंक टूटा सेंसेक्स

Stock Market
Stock Market: शेयर बाजार का कामकाज शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में टाटा स्टील को सबसे अधिक नुकसान हुआ. इसका शेयर 3.65% टूटकर 158.30 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है.
Stock Market: वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख के बीच हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हो रही मतगणना का शुरुआती रुझान देख मंगलवार 8 अक्टूबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 311.6 गिरकर 80,826.56 अंक पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी ने भी 24.25 अंक फिसलकर 24,771.50 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की. सोमवार को सेंसेक्स 550.85 अंक या 0.67% का गोता लगाकर 81,137.60 अंक और निफ्टी 218.85 अंक या 0.87% फिसलकर 24,795.75 अंक पर बंद हुए थे.
बीएसई सेंसेक्स में टाटा स्टील को सबसे अधिक नुकसान
शेयर बाजार का कामकाज शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में टाटा स्टील को सबसे अधिक नुकसान हुआ. इसका शेयर 3.65% टूटकर 158.30 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा, बीएसई सेंसेक्स की दूसरी कंपनियों में टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, इन्फोसिस, पावरग्रिड, टीसीएस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, मारुति सुजुकी इंडिया और नेस्ले इंडिया के शेयर भी घाटे में कारोबार कर रहे हैं.
अल्ट्राटेक सीमेंट को सबसे अधिक मुनाफा
बाजार की कमजोरी के बीच बीएसई सेंसेक्स की 30 कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में तेजी देखी जा रही है. इसका शेयर 1.42% की तेजी के साथ 11392.25 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड ट्रुबो, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस आदि के शेयर भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी को करोड़पति बनाने का दम, मिलता है मेगा रिटर्न
एशियाई बाजारों में जोरदार गिरावट
एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में जोरदार गिरावट देखी जा रही है. हालांकि, चीन के शंघाई कंपोजिट में मजबूत रुख देखा जा रहा है. यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख दिखा. सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.03% टूटकर 2,642.20 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड सोमवार को 1.60% गिरकर 79.64 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.
इसे भी पढ़ें: नवरात्र में रिकॉर्ड महंगा हुआ सोना, चांदी हो गई सस्ती, जानें आज का ताजा भाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




