ePaper

बढ़त बरकरार नहीं रख पाया शेयर बाजार, दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

Updated at : 06 Jan 2025 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
stock market

stock market

Stock Market: दोपहर के कारोबार में बीएसई-एनएसई में तेज गिरावट आ गई है. बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स के 27 और एनएसई निफ्टी के 50 में से 44 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं. इन दोनों सूचकांकों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है.

विज्ञापन

Stock Market: विदेशी पूंजी में निकासी की वजह से घरेलू शेयर बाजार अपनी शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया है और दोपहर के कारोबार में हाहाकार मचा हुआ है. दोपहर 12 बजे के बाद बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 794.52 अंक या 1.00% की तेज गिरावट के साथ 78,428.59 अंक पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 308.70 अंक या 1.29% फिसलकर 23,696.05 अंक पर पहुंच गया है. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,227.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

बीएसई के 27 और एनएसई के 44 शेयरों में तेज गिरावट

दोपहर के कारोबार में बीएसई-एनएसई में तेज गिरावट आ गई है. बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स के 27 और एनएसई निफ्टी के 50 में से 44 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं. इन दोनों सूचकांकों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है. बीएसई में इसका शेयर 3.87% की तेज गिरावट के साथ 132.95 रुपये और एनएसई में 4.02% टूटकर 132.80 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है.

इन शेयरों में तेजी

बाजार की इस गिरावट के बीच, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी के कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जो तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. बीएसई में टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी है. एनएसई में अपोलो हॉस्पिटल, टाइटन, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में मजबूती दिखाई दे रही है.

इसे भी पढ़ें: सट्टा मटका में पैसा लगाने पर सीधे जेल, एसआईपी से होगी मोटी कमाई; जानें सजा-मजा

एशिया के दूसरे बाजारों में नकारात्मक रुख

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो अधिकांश में नकारात्मक रुख दिखाई दे रहा है. जापान का निक्केई 225, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ खुला. हालांकि, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ कारोबार करता दिखाई दे रहा है. यूरोपीय बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ और अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे.

इसे भी पढ़ें: SIP: एचडीएफसी के इस फंड को आधा भारत नहीं जानता, वर्ना 1000 देकर बन जाता 2 करोड़ का मालिक

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola