शेयर बाजार गिरकर हुआ बंद, सेंसेक्स 152 अंक टूटा

Updated:
विज्ञापन
शेयर बाजार गिरकर हुआ बंद, सेंसेक्स 152 अंक टूटा

Stock Makret

Stock Makret: एशियाई बाजारों ने मिलेजुले रुख के साथ कारोबार किया. एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई.

विज्ञापन

Stock Makret: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार 15 अक्टूबर 2024 को शेयर बाजार गिरकर बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 152.93 अंक की गिरावट के साथ 81,820.12 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 70.60 अंक फिसलकर 25,057.35 अंक पर बंद हुआ. सोमवार 14 अक्टूबर 2024 को सेंसेक्स 591.69 अंक उछलकर 81,973.05 अंक और निफ्टी 163.70 अंक की बढ़त के साथ 25,127.95 अंक पर बंद हुए थे.

बीएसई सेंसेक्स के 21 शेयर टूटे

शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 21 के शेयर टूट गए. इसमें सबसे अधिक नुकसान बजाज फाइनेंस को हुआ. इसका शेयर 2.73% गिरकर 7013.10 रुपये पर बंद हुआ. इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, सनफार्मा, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, लार्सन एंड ट्रुबो, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी गिर गए. वहीं, जिन कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, उनमें आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अदाणी पोर्ट्स, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, आईटीसी और टाइटन शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: फर्जी तरीके से हासिल किया रिफंड तो पीछे पड़ जाएगा इनकम टैक्स, फिर बढ़ेगी परेशानी

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

एशियाई बाजारों ने मिलेजुले रुख के साथ कारोबार किया. एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई. यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि अमेरिकी बाजारों में बढ़त बना हुआ है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 4.79 फीसदी गिरकर 73.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें: सुपर सीनियर सिटीजन्स पर बीओबी मेहरबान, 400 दिनों की एफडी पर सुपर से ऊपर रिटर्न

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola