मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही खाकर शेयर बाजार बम-बम, सेंसेक्स ने लगाई 169.62 अंकों की छलांग

Updated:
विज्ञापन
Bullish Rally in Stock Market

मकर संक्रांति पर शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद

Stock Market: शेयर बाजार के कारोबार में अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार उछाल दर्ज की गई. 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में बढ़त वाले 19 शेयरों में अदाणी पोर्ट्स के शेयर में सबसे अधिक तेजी आई.

विज्ञापन

Stock Market: मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार 14 जनवरी 2025 को घरेलू शेयर बाजार चूड़ा-दही खाकर पूरी तरह बम-बम हो गया. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 169.62 अंक या 0.22% की छलांग लगाकर 76,499.63 अंक पर पहुंचकर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 90.10 अंक या 0.39% की तेजी के साथ 23,176.05 अंक पर पहुंच गया.

अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में उछाल

शेयर बाजार के कारोबार में अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार उछाल दर्ज की गई. 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में बढ़त वाले 19 शेयरों में अदाणी पोर्ट्स का शेयर 4.77% की उछाल के साथ 1117.60 रुपये पर पहुंच गया. हालांकि, बीएसई सेंसेक्स के गिरावट के साथ बंद होने वाले 11 शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 8.63% गिरकर 1813.95 रुपये पर बंद हुआ. एनएसई में 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी के बढ़त वाले 34 शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 7.05% उछलकर 2382 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, गिरावट वाले 16 शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर यहां पर भी 8.52% गिरकर 1819.95 रुपये पर बंद हुआ.

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को घर खरीदने पर मिलेगी 2 लाख रुपये की एक्स्ट्रा छूट, जानें कहां

एशिया के दूसरे बाजारों में मिलाजुला रुख

एशिया के दूसरे बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला. जापान का निक्केई 225 गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त रही. यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख बना हुआ है. अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.21% कमजोर होकर 80.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: Khan Sir Income: हर महीने कितना कमाते हैं खान सर, छात्रों से कितनी लेते हैं फीस?

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola