ePaper

Stock Market Close: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 450.94 अंक और निफ्टी 168.50 अंकों का लगाया गोता

Updated at : 30 Dec 2024 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
Stock Market Close

Stock Market Close

Stock Market Close: शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 में से 23 शेयर धराशायी हो गए. इनमें सबसे अधिक नुकसान टाटा मोटर्स को हुआ. इसका शेयर 2.24% गिरकर 733.75 रुपये पर बंद हुआ. एनएसई के निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 शेयर टूट गए और 11 शेयर मुनाफे में रहे, जबकि 1 शेयर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ.

विज्ञापन

Stock Market Close: फार्मा और आईटी सेक्टर के शेयरों में लिवाली और कमजोर वैश्विक रुख की वजह से सोमवार 30 दिसंबर 2024 को शेयर बाजार में हाहाकार मचा रहा. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 450.94 अंक या 0.57% गिरकर 78,248.13 अंक पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 168.50 अंक या 0.71% का गोता लगाकर 23,644.90 अंक पर पहुंच गया.

निफ्टी में बना रहा उतार-चढ़ाव

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा, “सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी में उतार-चढ़ाव रहा, जो 23,600 और 23,900 के बीच रहा. दैनिक चार्ट पर सूचकांक अपने हालिया कंसोलिडेशन से नीचे फिसल गया है. इसके अलावा, यह 200-डीएमए से नीचे कारोबार करना जारी रखा. अल्पावधि के लिए समूचा दृष्टिकोण नकारात्मक बना रहा, जिसमें संभावित नकारात्मक जोखिम हैं. निचले स्तर पर समर्थन 23,400 पर देखा जा रहा है, जबकि निकट अवधि में इसका 23,870 के आसपास होने की उम्मीद है.”

बीएसई सेंसेक्स के 23 शेयर धराशायी

शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 में से 23 शेयर धराशायी हो गए. इनमें सबसे अधिक नुकसान टाटा मोटर्स को हुआ. इसका शेयर 2.24% गिरकर 733.75 रुपये पर बंद हुआ. इसके अलावा, जो सात शेयर मुनाफे में रहे, उनमें सबसे अधिक फायदा जोमैटो के शेयर को हुआ. इसका शेयर 4.33% उछलकर 282.90 रुपये पर पहुंच गया.

एनएसई निफ्टी के 38 शेयर टूटे

एनएसई के निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 शेयर टूट गए और 11 शेयर मुनाफे में रहे, जबकि 1 शेयर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. एनएसई में हिंडाल्को को सबसे अधिक नुकसान हुआ. इसका शेयर 2.32% गिरकर 630.10 रुपये पर बंद हुआ. हालांकि, अदाणी पोर्ट्स का शेयर 7.26% उछलकर 2585 रुपये पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: IT Action: टैक्स के पैसे से गुलछर्रे उड़ाने वाले सावधान! खंगाला जा रहा है आपका खाता

एशिया के दूसरे बाजार भी गिरे

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट देखी गई, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट तेजी के साथ बंद हुआ. यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.14% गिरकर 73.68 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: Rules Change: आयकर नियमों हुआ बदलाव! 2025 में भी आपकी जेब पर पड़ेंगे भारी, जानें कैसे

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola