ePaper

वोडाफोन आइडिया और एयरटेल को 'सुप्रीम' झटका, 15% टूटा Vi का शेयर

Updated at : 19 Sep 2024 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
वोडाफोन आइडिया और एयरटेल को 'सुप्रीम' झटका, 15% टूटा Vi का शेयर

सुप्रीम कोर्ट की ओर से वोडाफोन आइडिया की याचिका खारिज करने पर शेयर गिरे.

Share Price: दूरसंचार कंपनियों को झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल सहित कई कंपनियों की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया. इन याचिकाओं में समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) में कथित त्रुटियों को सुधारने का अनुरोध किया गया था.

विज्ञापन

Share Price: कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल समेत कई कंपनियों को गुरुवार 19 सितंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लगा है. भारत की सर्वोच्च अदालत ने इन कंपनियों की समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) में कथित तौर पर त्रुटियों में सुधार के अनुरोध वाली याचिका को खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस कदम के बाद शेयर बाजार में इन कंपनियों के शेयर्स में जोरदार गिरावट आ गई. सबसे अधिक वोडाफोन आइडिया के शेयर को करीब 15% तक नुकसान हुआ.

वोडाफोन आइडिया और इंडस टावर के शेयर्स गिरे

सुप्रीम कोर्ट की ओर से याचिका खारिज किए जाने के बाद वोडाफोन आइडिया के शेयरों में दोपहर 12.45 बजे तक करीब 15% तक गिरावट आ गई. एनएसई में इसका शेयर गिरकर 11.41 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. इस बीच, इंडस टावर्स के शेयर की कीमत जो 14% से अधिक गिर गई. हालांकि, भारती एयरटेल के शेयर एनएसई पर 2% की बढ़त के साथ 1,701 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए. 28 अगस्त, 2024 को इंडस टावर्स के बोर्ड ने 5.67 करोड़ शेयरों के शेयर बायबैक को मंजूरी दी, जिससे कंपनी में भारती एयरटेल की हिस्सेदारी 50% से अधिक हो जाएगी. इससे इंडस टावर्स भारती एयरटेल की सहायक कंपनी बन जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट ने सुधारात्मक याचिका खारिज की

दूरसंचार कंपनियों को झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल सहित कई कंपनियों की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया. इन याचिकाओं में समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) में कथित त्रुटियों को सुधारने का अनुरोध किया गया था. प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बीआर गवई की पीठ ने दूरसंचार कंपनियों की उस याचिका को भी खारिज कर दिया, जिसमें सुधारात्मक याचिकाओं को खुली अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया था.

क्या होती है सुधारात्मक याचिका

सुधारात्मक याचिका सर्वोच्च अदालत में अंतिम पड़ाव होती है, उसके बाद इस अदालत में गुहार लगाने का कोई कानूनी रास्ता नहीं होता. इसमें आम तौर पर बंद कमरे में विचार किया जाता है, जब तक कि प्रथम दृष्टया फैसले पर पुनर्विचार के लिए मामला नहीं बन जाता. पीठ ने 30 अगस्त को आदेश सुनाया था, जो गुरुवार को सार्वजनिक किया गया. सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सार्वजनिक होते ही इस याचिका से जुड़ी दूरसंचार कंपनियों के शेयर स्टॉक मार्केट में धड़ाधड़ गिरने लगे.

इसे भी पढ़ें: SIP में 5500 रुपये जमा करने पर मिलेगा 1 करोड़ का महारिटर्न, जानें क्या है फॉर्मूला

दूरसंचार कंपनियों की पहले भी हो चुकी है याचिका खारिज

सर्वोच्च अदालत ने 9 अक्टूबर 2023 को कुछ दूरसंचार कंपनियों की दलीलों गौर किया था. इनमें एजीआर बकाया मुद्दे पर उनकी याचिकाओं को सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया गया था. अदालत ने इससे पहले जुलाई 2021 में एजीआर बकाया की मांग में त्रुटियों को सुधारने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था. दूरसंचार कंपनियों ने सर्वोच्च अदालत का रुख कर दावा किया था कि एजीआर बकाया राशि तय करने में कई त्रुटियां थीं, जो कुल एक लाख करोड़ रुपये से अधिक थीं.

इसे भी पढ़ें: ग्रॉसरी आइटम पर 30% तक छूट दे रही फ्लिपकार्ट, प्याज पर बंपर डिस्काउंट

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola