Share Market: इस सप्ताह आएंगे TCS, इन्फोसिस के तिमाही नतीजों, ग्लोबल इकोनॉमी से तय होगी शेयर बाजार की चाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2024 1:32 PM
Share Market This Week: शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के तिमाही नतीजों तथा वैश्विक रुख से तय होगी. विश्लेषकों ने यह राय जताई है.
Share Market This Week: भारतीय शेयर बाजार के लिए साल 2024 की शुरूआत कुछ खास नहीं रहा है. साल के पहले दिन ही शेयर बाजार भारी उतार-चढ़ाव के बीच बाजार सेंसेक्स 32 अंक चढ़कर बंद हुआ. पिछले पांच दिनों में सेंसेक्स 150.13 अंक गिर गया जबकि, निफ्टी में मात्र 10 अंकों की बड़त देखने को मिली है. हालांकि, साल 2024 में कई ऐसे फैक्टर हैं, जैसे लोकसभा चुनाव, बजट आदि, जिससे सीधे रुप से शेयर बाजार प्रभावित होने की उम्मीद की जा रही है. वहीं, इस सप्ताह भी बाजार में कई फैक्टर काम करेंगें जो बाजार को नहीं दिशा दे सकते हैं. शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के तिमाही नतीजों तथा वैश्विक रुख से तय होगी. विश्लेषकों ने यह राय जताई है. विश्लेषकों का कहना है कि इसके अलावा वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चे तेल के दाम, रुपये-डॉलर का उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगी.
Also Read: Share Market पर छाया है लीप ईयर का खौफ! जानें साल 2024 को लेकर क्यों डर रहे निवेशक
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौड़ ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर सभी की निगाह कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों पर रहेगी. बाजार भागीदार डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर भी नजर रखेंगे. उन्होंने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) के निवेश का रुख भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के तिमाही नतीजों की घोषणा बृहस्पतिवार को होगी. वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज और विप्रो के नतीजे शुक्रवार को आएंगे. एसबीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड के बुनियादी इक्विटी शोध प्रमुख सनी अग्रवाल ने कहा कि तीसरी तिमाही के नतीजों का सीजन जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा. यह शेयर बाजार को दिशा देने का एक बड़ा कारक होगा. वृहद आर्थिक मोर्चे पर दिसंबर के मुद्रास्फीति के आंकड़े और नवंबर के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आएंगे.
Also Read: Top 5 Penny Stocks: 50 रुपये से कम के इन शेयर पर रखें नजर, बना सकते हैं करोड़पति
मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा कि बाजार घरेलू वैश्विक वृहद आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल, कच्चे तेल के भंडार, डॉलर सूचकांक के उतार-चढ़ाव और एफआईआई तथा डीआईआई की निवेश गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देगा. उन्होंने कहा कि अमेरिकी के मुद्रास्फीति और बेरोजगारी दावे के आंकड़े, चीन का महंगाई का आंकड़ा और ब्रिटेन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का आंकड़ा भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा. पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 214.11 अंक या 0.29 प्रतिशत नीचे आया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20.6 अंक या 0.09 प्रतिशत के नुकसान में रहा. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि हमें उम्मीद है कि बाजार आगामी सप्ताह तिमाही नतीजों के सीजन से संकेत लेगा, जिसकी शुरुआत 11 जनवरी को टीसीएस और इन्फोसिस के साथ होगी. इसके अलावा सप्ताह के दौरान एचसीएल टेक, विप्रो और एचडीएफसी लाइफ जैसी कुछ अन्य कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










