Stock Market: रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रहा शेयर बाजार, न्यू हाई पर निफ्टी और सेंसेक्स

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Jun 2024 10:01 AM

विज्ञापन

शेयर बाजार ने भरी उड़ान. फोटो: सोशल मीडिया

19 जून को भारतीय शेयर बाजार में इंडेक्स सकारात्मक रुख के साथ खुले. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 122 अंक चढ़कर 77,481 पर पहुंच गया है. वहीं निफ्टी इंडेक्स भी न्यू हाई बना चुका है. निफ्टी 23577 अंक पर चढ़ गया है.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख का असर घरेलू शेयर बाजार में भी साफ नजर आ रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और घरेलू शेयर बाजार लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है. 19 जून को भारतीय शेयर बाजार में इंडेक्स सकारात्मक रुख के साथ खुले. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 122 अंक चढ़कर 77,481 पर पहुंच गया है. वहीं निफ्टी इंडेक्स भी न्यू हाई बना चुका है. निफ्टी 23577 अंक पर चढ़ गया है.

शेयर बाजार में तेजी
गौरतलब है कि स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें सत्र में जारी रहा. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 280.32 अंक चढ़कर 77,581.46 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.95 अंक के लाभ से 23,630.85 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.

किन शेयरों के भाव चढ़े और किनके गिरे
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाभ में थे. वहीं टाइटन, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और बजाज फाइनेंस के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में थे, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट थी.

मंगलवार को भी सकारात्मक था शेयर बाजार
इससे पहले, सुबह के कारोबार में सेंसेक्स करीब 191.15 अंक या 0.25 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ 77,183.90 अंक के रिकॉर्ड हाई पर खुला. वहीं, निफ्टी ने भी करीब 60.10 अंक या 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 22,525.70 अंकों के रिकॉर्ड स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की. शुक्रवार 14 जुलाई 2024 को सेंसेक्स 181.87 अंक या 0.24 फीसदी चढ़कर 76,992.77 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 66.70 अंक या 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 23,465.60 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था.

Also Read: Crime Capital Delhi: बर्गर किंग आउटलेट में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत, जांच में जुटी में पुलिस

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola