Share Market: शुरुआत में 207 अंक कमजोर होकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी फिसला

Updated:
विज्ञापन
Share Market: शुरुआत में 207 अंक कमजोर होकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी फिसला

Share Market

Share Market: एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्केई नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा. अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे.

विज्ञापन

Share market: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार 10 जुलाई 2024 को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ अपने कामकाज की शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 207.47 अंक गिरकर 80,144.17 अंक पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 49.6 अंक फिसलकर 24,383.60 अंक पर पहुंच गया.

लाभ में रहे ये शेयर

घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मारुति सुजुकी इंडिया, आयशर मोटर्स, ब्रिटानिया, गोदरेज प्रॉपर्टीज, टीवीएस मोटर, टाइटन कंपनी, पावर फाइनेंस, मुथूट फाइनेंस, अपोलो हॉस्पिटल, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, डाबर इंडिया, बजाज फाइनेंस, डीएलएफ और हिंदुस्तान यूलिलिवर लिमिटेड के शेयर लाभ में खुले. वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एमफैसिस, सेल, नाल्को, टाटा केमिकल्स, पंजाब नेशनल बैंक, वेदांता, अंबुजा सीमेंट्स, एसीसी, अल्केम लैब, एलएंडटी फाइनेंस और बंधन बैंक के शेयर नुकसान में रहे.

ये भी पढ़ें: Gold Price: सर्राफा बाजार में सोना सस्ता, चांदी की चमक बढ़ी

दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापानी निक्केई नुकसान में

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्केई नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा. अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.46 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 314.46 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.

ये भी पढ़ें: By-election: बिहार बंगाल समेत विधानसभा की 13 सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola