ePaper

अदाणी मामले में सेबी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, शेयरों की शॉर्ट सेलिंग पर कोई आपत्ति नहीं

Updated at : 15 Feb 2023 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
अदाणी मामले में सेबी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, शेयरों की शॉर्ट सेलिंग पर कोई आपत्ति नहीं

सेबी ने अदालत से यह भी कहा कि उसके पास अनवरत कारोबार सुनिश्चित करने और शेयर बाजार में अस्थिरता से निपटने के लिए मजबूत ढांचा है. सेबी ने दावा किया कि विकसित प्रतिभूति बाजार दुनियाभर में शॉर्ट सेलिंग को ‘वैध निवेश गतिविधि’ के रूप में मानते हैं.

विज्ञापन

नई दिल्ली : भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सुप्रीम कोर्ट में संकेत दिया है कि वह उधार लिए गए शेयरों की शॉर्ट सेलिंग या बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं है. नियामक ने कहा कि वह एक छोटी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के अदाणी ग्रुप पर लगाए गए आरोपों के साथ-साथ उसके शेयर की कीमतों में उतार-चढ़ाव की जांच कर रहा है. खास बात यह है कि सेबी ने सर्वोच्च अदालत को भेजे 20 पन्नों के दस्तावेज में एक बार भी अदाणी ग्रुप का नाम नहीं लिया है.

बाजार गतिविधियों की जांच जारी

सेबी ने अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट के बाद दर्ज दो जनहित याचिकाओं (पीआईएल) पर सोमवार को सुनवाई कर रही मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ को लिखित दस्तावेज में बताया कि शॉर्ट सेलिंग क्या है और हिंडनबर्ग रिसर्च क्या है? दस्तावेज के अनुसार, सेबी नियमों और शॉर्ट सेलिंग के नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों और रिपोर्ट जारी होने से ठीक पहले और ठीक बाद की बाजार की गतिविधियों दोनों की जांच कर रहा है.

बाजार अस्थिरता से निपटने का ढांचा मजबूत

सेबी ने अदालत से यह भी कहा कि उसके पास अनवरत कारोबार सुनिश्चित करने और शेयर बाजार में अस्थिरता से निपटने के लिए मजबूत ढांचा है. सेबी ने दावा किया कि विकसित प्रतिभूति बाजार दुनियाभर में शॉर्ट सेलिंग को ‘वैध निवेश गतिविधि’ के रूप में मानते हैं. हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को अदाणी ग्रुप ने खारिज कर दिया था. हालांकि, इस हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) सामूहिक रूप से 120 अरब डॉलर से ज्यादा गिर गया है.

Also Read: सुप्रीम कोर्ट की समिति करेगी अदाणी-हिंडनबर्ग मामले की जांच, अदालत ने बुधवार तक केंद्र से मांगा जवाब
अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट से बाजार प्रभावित नहीं

सेबी ने कहा कि हाल ही में अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट से शेयर बाजार पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है. सेबी ने कहा कि भारतीय बाजार इससे पहले और भी बुरी अस्थिरता देख चुका है. खासकर, कोरोना महामारी के समय जब दो मार्च, 2020 से 19 मार्च, 2020 (13 कारोबारी दिवस) के बीच निफ्टी लगभग 26 फीसदी गिर गया था. बाजार अस्थिरता को देखते हुए सेबी ने 20 मार्च, 2020 को अपने मौजूदा बाजार तंत्र की समीक्षा की थी और कुछ बदलाव किए थे.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola