ePaper

SBI Mutual Fund: एसबीआई म्यूचुअल फंड का दावा - निवेशकों की नब्ज हमारे पास

Updated at : 24 Sep 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
SBI Mutual Fund

SBI Mutual Fund

SBI Mutual Fund: एसबीआई म्यूचुअल फंड ने दावा है कि वह निवेशकों की जरूरतों को बेहतर समझती है और प्रतिस्पर्धी शुल्क संरचना प्रदान करती है. उसने नया विशेषीकृत निवेश कोष ‘मैग्नम हाइब्रिड लॉन्ग शॉर्ट फंड’ लॉन्च किया है, जिसकी न्यूनतम निवेश राशि 10 लाख रुपये है. जियो ब्लैकरॉक की एंट्री पर एसबीआई ने कहा कि बाजार विस्तार से सभी को लाभ होगा. नया फंड ऑफर 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक खुला रहेगा और दीर्घकालिक निवेशकों को आकर्षित करेगा.

विज्ञापन

SBI Mutual Fund: एसबीआई म्यूचुअल फंड ने बुधवार को दावा किया कि वह निवेशकों की नब्ज को गहराई से समझता है. कंपनी के उप प्रबंध निदेशक और संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीपी सिंह ने कहा कि एसबीआई म्यूचुअल फंड अपने उत्पादों के मूल्य निर्धारण में प्रतिस्पर्धा बनाए रखता है और निवेशकों की जरूरतों के हिसाब से योजनाएं प्रस्तुत करता है.

जियो ब्लैकरॉक की एंट्री पर प्रतिक्रिया

कार्यक्रम के दौरान जब जियो ब्लैकरॉक की बाजार में एंट्री पर सवाल किया गया तो सिंह ने कहा कि इससे उद्योग का दायरा बढ़ेगा और अंततः इसका लाभ एसबीआई म्यूचुअल फंड को भी मिलेगा. उन्होंने कहा, “वे (जियो) सफल होना चाहेंगे और हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं. लेकिन, हमारे पास अनुभव है और निवेशकों की नब्ज को समझने में उन्हें समय लगेगा.”

फीस और मूल्य निर्धारण पर स्पष्टता

जियो की ओर से अपने ‘फ्लेक्सी कैप फंड’ में मात्र 0.5% शुल्क लेने के सवाल पर डीपी सिंह ने स्पष्ट किया कि एसबीआई म्यूचुअल फंड पहले से ही कम या बराबर शुल्क वाले डायरेक्ट प्लान उपलब्ध कराता है. उन्होंने कहा, “आज वे अपने डायरेक्ट प्लान में जो शुल्क ले रहे हैं, हम या तो उसके बराबर या उससे कम शुल्क ले रहे हैं.” इससे यह साबित होता है कि निवेशकों को किफायती दरों पर सेवाएं पहले से ही उपलब्ध हैं.

विशेष निवेश कोष मैग्नम एसआईएफ की लॉन्चिंग

कंपनी ने इस मौके पर अपने विशेष निवेश कोष (एसआईएफ) की शुरुआत की घोषणा की. इसे ‘मैग्नम एसआईएफ’ नाम दिया गया है. इस फंड में न्यूनतम निवेश राशि 10 लाख रुपये तय की गई है. यह खासतौर पर सेवानिवृत्त व्यक्तियों और दीर्घकालिक निवेशकों के लिए डिजाइन किया गया है.

इसे भी पढ़ें: Bank of Baroda FD: 2 लाख के एफडी पर 47,015 का रिटर्न, बैंक ऑफ बड़ौदा दे रहा ऑफर

हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड की पेशकश

‘मैग्नम एसआईएफ’ के तहत कंपनी ने अपनी पहली रणनीति के रूप में हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड पेश किया है. यह फंड निवेशकों को संतुलित रिटर्न और जोखिम प्रबंधन का अवसर प्रदान करेगा. नया फंड ऑफर (एनएफओ) 1 अक्टूबर 2025 से निवेश के लिए खुलेगा और 15 अक्टूबर 2025 को बंद होगा. इस अवधि में इच्छुक निवेशक इसमें आवेदन कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: UPI: कतर में भी बजेगा यूपीआई का डंका, पेमेंट सर्विस की हो गई शुरुआत

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola