ePaper

SBI YONO यूजर्स को शॉपिंग पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, जानिए Super Saving Days से जुड़ी सभी बातें

Updated at : 02 Feb 2021 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
SBI YONO यूजर्स को शॉपिंग पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, जानिए Super Saving Days से जुड़ी सभी बातें

SBI Mobile Banking App YONO Super Saving Days भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक बैंक के योनो (यू ओनली नीड वन) का इस्तेमाल कर 50 फीसदी तक छूट का फायदा उठा सकते है. ऐसे में अगर आप भी सीबीआई के बैंकिंग ऐप योनो को यूज करते है, तो आपको खरीदारी पर बंपर डिस्काउंट का लाभ मिल सकता है. दरअसल, स्टेट बैंक आफ इंडिया ने अपने यूनिक शॉपिंग कॉर्निवाल योनो सुपर सेविंग डेज का एलान किया है और इसके तहत 4 से 7 फरवरी तक अलग-अलग कैटेगरी में शॉपिंग पर ग्राहकों को 50 प्रतिशत तक की बंपर डिस्काउंट मिलेगा.

यूजर्स को नये साल पर योनो सुपर सेविंग डेज के तहत शानदार ऑफर इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्निचर, ट्रैवल, हॉस्टिपटलिटी, अमेजन पर आनलाइन शॉपिंग समेत अन्य कई कैटेगरी में मिलेगा. योनो से इसके लिए अमेजन, ओयो, पेपरफाई, सैमसंग और यात्रा समेत टॉप मर्चेंट से भागीदारी की है. फिलहाल योनो के साथ सौ से अधिक मर्चेंट ने भागीदारी की है. योनो सुपर सेविंग डेज के तहत ग्राहकों को अपनी जरूरत की खरीदारी अच्छे ऑफर और छूट के साथ करने का मौका मिलेगा.

बैंक का कहना है कि इस शॉपिंग कार्निवाल को विशेष रूप से योनो यूजर्स के लिए ही डिजाइन किया गया है. एसबीआई के मुताबिक, महज तीन साल में योनो के 7.4 करोड़ डाउनलोड हो गए हैं और 34.5 मिलियन यूजर हैं. ये सभी इस शॉपिंग कॉर्निवलका फायदा उठा सकेंगे. बताया जा रहा है कि वेलेंटाइन वीक के दौरान शॉपिंग करने वाले युवाओं के लिए एसबीआई योनो का ये ऑफर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

डिस्काउंट से जुड़ी अहम बातें…

– योनो सुपर सेविंग डेज में ओयो के साथ होटल बुकिंग पर 50 फीसदी तक की छूट.

– यात्रा डॉट कॉम के साथ फ्लाइट बुकिंग पर 10 फीसदी की छूट.

– सैमसंग मोबाइल, टैबलेट और वॉचेज पर 15 फीसदी की छूट, साथ ही अन्य मिलेगा एक्सक्लूसिव फायदा.

– पेपरफ्राई से फर्निचर खरीदने पर 7 फीसदी अतिरिक्त छूट.

– अमेजन से चुनिंदा कैटेगरी की खरीदारी पर 20 फीसदी तक कैशबैक की सुविधा.

Also Read: शादी की उम्र समान करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola