ePaper

Yes Bank में कोटक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी 2,100 करोड़ रुपये का करेंगे निवेश

Updated at : 13 Mar 2020 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
Yes Bank में कोटक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी 2,100 करोड़ रुपये का करेंगे निवेश

सरकार ने शुक्रवार को संकटग्रसत यस बैंक पुनर्गठन योजना की मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही, निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भी उसमें निवेश की योजना बनायी है. इसमें कोटक महिंद्रा, एसबीआई, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी शामिल हैं. एसबीआई 7,250 करोड़ रुपये में यस बैंक की 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक भी संकटग्रस्त यस बैंक में 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. यस बैंक के पुनर्गठन की योजना के तहत एक्सिस बैंक उसके 60 करोड़ शेयर 600 करोड़ रुपये में खरीदेगा. इसके अलावा, आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी ने भी यस बैंक में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला किया है. कोटक महिंद्रा बैंक भी यस बैंक में 500 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश करेगा.

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में एक्सिस बैंक ने कहा कि उसके निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में यस बैंक लिमिटेड के दो रुपये प्रत्येक के 60 करोड़ शेयर आठ रुपये के प्रीमियम पर 600 करोड़ रुपये में खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यस बैंक में यह निवेश बैंकिंग नियमन कानून, 1949 के तहत प्रस्तावित योजना यस बैंक लिमिटेड का पुनर्गठन के तहत किया जाएगा.

सरकार ने शुक्रवार को यस बैंक के लिए रिजर्व बैंक की ओर से प्रस्तावित राहत पैकेज को मंजूरी दे दी. इसके तहत एसबीआई यस बैंक में 49 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 7,250 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. इसी तरह, आईसीआईसीआई बैंक भी यस बैंक के 100 करोड़ शेयरों के अधिग्रहण के लिए उसमें 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा. बीएसई में शुक्रवार को एक्सिस बैंक का शेयर 4.67 फीसदी की बढ़त के साथ 568.20 रुपये पर बंद हुआ.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola