‘रुपया फिसल नहीं रहा, बल्कि डॉलर हो रहा मजबूत’, जानें निर्मला सीतारमण ने ऐसा क्‍यों कहा

Updated:
विज्ञापन
‘रुपया फिसल नहीं रहा, बल्कि डॉलर हो रहा मजबूत’, जानें निर्मला सीतारमण ने ऐसा क्‍यों कहा

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत सरकार स्पैमिंग और गोपनीय डेटा में सेंध लगाने जैसी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जिसमें बैंकिंग क्षेत्र पर खासतौर पर ध्यान दिया जा रहा है. नया डेटा संरक्षण विधेयक जल्द ही आने की संभावना है.

विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐसा बयान दिया जिसकी चर्चा सोशल मीडिया में यूजर कर रहे हैं. इसको लेकर ट्विटर पर हैश टैग चल रहा है जहां कई पुराने वीडियो और बयान यूजर शेयर कर रहे हैं. दरअसल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आयी आठ फीसदी की गिरावट को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए सीतारमण ने कहा है कि कमजोरी रुपये में नहीं आयी, बल्कि डॉलर मजबूत होता जा रहा है.

सीतारमण ने मीडिया से बातचीत के क्रम में उक्त बातें कही. भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद को मजबूत बताते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बावजूद भारतीय रुपया में स्थिरता नजर आ रही है. सबसे पहली बात, मैं इसे इस तरह नहीं देखूंगी कि रुपया फिसल रहा है बल्कि मैं यह कहना चाहूंगी कि रुपये में मजबूती आयी है. दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में भारत में मुद्रास्फीति कम है.

स्पैमिंग के खिलाफ भारत कर रहा कार्रवाई

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत सरकार स्पैमिंग और गोपनीय डेटा में सेंध लगाने जैसी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जिसमें बैंकिंग क्षेत्र पर खासतौर पर ध्यान दिया जा रहा है. नया डेटा संरक्षण विधेयक जल्द ही आने की संभावना है. इस दौरान स्पैमिंग तथा अनचाही कॉल और संदेशों पर कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: Cryptocurrency: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, रेगुलेटरी फ्रेमवर्क बनाने पर काम करेगा भारत
देश फिर से कोयले की ओर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि दुनियाभर में ऊर्जा संकट के बीच गैस बहुत महंगी हो चुकी है जिसके कारण कोयला एक बार फिर वापसी करने जा रहा है. उन्होंने कहा है कि पश्चिमी दुनिया के देश फिर से कोयले की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए अमेरिकी पहुंचीं हैं. उन्होंने यहां भारतीय मीडिया से बात की और कहा कि पश्चिमी दुनिया के देश कोयले की ओर बढ़ रहे हैं. ऑस्ट्रिया पहले ही यह कह चुका है, और आज वे कोयले की ओर लौटने कर प्रक्रिया में जुट गये हैं.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola