रिलायंस इंडस्ट्रीज को बड़ा फायदा, राइट्स इश्यू में मुकेश अंबानी ने किए 5.52 लाख शेयर हासिल
रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाल में बंद हुए 53,124 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू में मुकेश अंबानी को कंपनी के 5.52 लाख शेयर मिले हैं.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाल में बंद हुए 53,124 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू में मुकेश अंबानी को कंपनी के 5.52 लाख शेयर मिले हैं. कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी. अंबानी के पास अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के 80.52 लाख शेयर हो गए हैं. राइट्स इश्यू से पहले उनके पास 75 लाख शेयर थे.
अब उनके पास कंपनी के 0.12 प्रतिशत शेयर हो गए हैं. अंबानी की पत्नी नीता और बच्चों इशा, आकाश और अनंत को भी राइट्स इश्यू में 5.52-5.52 लाख शेयर मिले हैं. इनके पास भी अब कंपनी की 0.12-0.12 प्रतिशत शेयर हो गए हैं. कुल मिलाकर राइट्स इश्यू में प्रवर्तक समूह को 22.50 करोड़ शेयर मिले हैं.
इसके साथ ही कंपनी में प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी 50.29 प्रतिशत हो गई है, जो पहले 50.07 प्रतिशत थी. इसके साथ ही कंपनी में सार्वजनिक शेयरधारिता 49.93 प्रतिशत से घटकर 49.71 प्रतिशत पर आ गई है. सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने राइट्स इश्यू में 2.47 करोड़ शेयर हासिल किए हैं.
इससे एलआईसी के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के 37.18 करोड़ शेयर या छह प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है. कुल मिलाकर सार्वजनिक शेयरधारकों ने राइट्स इश्यू में 19.74 करोड़ शेयर हासिल किए. अंबानी की कंपनी ने 30 अप्रैल को 53,124 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू की घोषणा की थी. यह देश का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू रहा.
इसके तहत प्रत्येक 15 शेयर के लिए एक शेयर की पेशकश 1,257 रुपये के मूल्य पर की गई थी. यह 30 अप्रैल को कंपनी के शेयर के बंद मूल्य से 14 प्रतिशत कम था. इस इश्यू को 1.6 गुना अभिदान मिला. शेयरों के लिए कुल 84,000 करोड़ रुपये की बोलियां मिली थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










