Raymond Share Price : रियल एस्टेट डिमर्जर के बाद 66% टूटा Raymond का शेयर, जानिए क्यों

Updated:
विज्ञापन
Raymond Share Price

Raymond Share Price

Raymond Share Price : Raymond का शेयर 66% गिरा क्योंकि उसका रियल एस्टेट बिजनेस Raymond Realty के रूप में अलग हो गया है. हर शेयरधारक को Raymond Realty का एक शेयर मिलेगा. नया कारोबार मजबूत ग्रोथ और नकदी के साथ सितंबर तिमाही तक शेयर बाजार में लिस्ट हो सकता है.

विज्ञापन

Raymond Share Price : बुधवार को Raymond Ltd के शेयर में जबरदस्त गिरावट देखी गई.कंपनी का शेयर 66 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹1,561.30 से टूटकर ₹530 के आसपास ट्रेड करता दिखा.इसका बड़ा कारण रहा – Raymond Realty का डिमर्जर, यानी रियल एस्टेट बिजनेस को कंपनी से अलग किया जाना.

क्या है मामला?

1 मई को Raymond ने अपने रियल एस्टेट कारोबार Raymond Realty को अलग कर दिया.बुधवार यानी 14 मई को कंपनी का शेयर एक्स-डेट पर ट्रेड हुआ.इसका मतलब है कि अब Raymond Ltd के शेयर में रियल एस्टेट यूनिट की वैल्यू शामिल नहीं है. आज की तारीख (14 मई) रिकॉर्ड डेट है –.यानी जिन निवेशकों के पास आज Raymond के शेयर हैं, उन्हें Raymond Realty के शेयर मिलेंगे.

डिमर्जर का फॉर्मूला क्या है?

Raymond ने साफ किया है कि हर एक Raymond शेयरधारक को एक Raymond Realty शेयर मिलेगा.यह कदम शेयरहोल्डर वैल्यू बढ़ाने के इरादे से उठाया गया है.रियल एस्टेट यूनिट की लिस्टिंग सितंबर 2025 तिमाही तक हो सकती है.

अचानक 66% गिरावट क्यों?

कुछ मोबाइल ट्रेडिंग ऐप्स अभी भी Raymond का अनएडजस्टेड प्राइस दिखा रही हैं, यानी उसमें रियल एस्टेट यूनिट की वैल्यू शामिल है.असल में Raymond Ltd अब केवल फैब्रिक और लाइफस्टाइल कारोबार तक सीमित है – रियल एस्टेट अब अलग कंपनी बन चुकी है.

Raymond Realty का परफॉर्मेंस

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में Raymond Realty ने, ₹636 करोड़ की बुकिंग वैल्यू हासिल की, ₹766 करोड़ की आय दर्ज की – साल-दर-साल 13% की बढ़त और ₹194 करोड़ का EBITDA और 25.3% मार्जिन हासिल किया.

आगे की प्लानिंग क्या है?

Raymond Realty अब सिर्फ ठाणे तक सीमित नहीं है.कंपनी ने महिम और वडाला में दो नए जॉइंट डिवेलपमेंट एग्रीमेंट्स (JDAs) साइन किए हैं, जिनकी कुल वैल्यू ₹6,800 करोड़ है.इससे कंपनी की मौजूदगी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में और मजबूत होगी.

Also Read: शेयर बाजार में वापसी की दस्तक, सीजफायर के बाद फिर से चमका सेंसेक्स-निफ्टी

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola