Share Market : शेयर बाजार में वापसी की दस्तक, सीजफायर के बाद फिर से चमका सेंसेक्स-निफ्टी

Updated:
विज्ञापन
Stock Market

Stock Market

Share Market: को भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले. मंगलवार की गिरावट के बाद निवेशकों ने खरीदारी की. हालांकि, विदेशी निवेशकों की फ्यूचर्स मार्केट में बिकवाली चिंता का विषय है. घरेलू निवेशकों और डीआईआई ने मोर्चा संभाला है.

विज्ञापन

Share Market : भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली.मंगलवार की गिरावट के बाद बुधवार को बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई.BSE सेंसेक्स सुबह के सत्र में 81,278.49 पर खुला, जो 130.27 अंक या 0.16% की बढ़त है.वहीं, NSE का निफ्टी 50 35.50 अंक या 0.14% की तेजी के साथ 24,613.80 पर पहुंच गया.

कौन चमका, कौन फिसला

शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, श्रीराम फाइनेंस, टेक महिंद्रा और JSW स्टील जैसे शेयरों ने अच्छी बढ़त दर्ज की.वहीं दूसरी तरफ, टाटा मोटर्स, सिप्ला, हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स और आइशर मोटर्स के शेयरों में गिरावट देखी गई.

मंगलवार को हुई मुनाफावसूली

मंगलवार के सत्र में निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिसकी वजह रही भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम के बाद आई स्थिरता.इसी के चलते मंगलवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज हुई और दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए.

FPI की बिकवाली चिंता का कारण

बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा का कहना है कि सोमवार को जो 4 साल की सबसे बड़ी तेजी आई थी, उसके बाद मंगलवार को मुनाफावसूली लाजिमी थी.लेकिन चिंता की बात यह है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने न सिर्फ कैश मार्केट में बिकवाली की, बल्कि फ्यूचर्स मार्केट में भी जबरदस्त सेलिंग की, जो बाजार के लिए संकेतक है कि आगे चाल कमजोर हो सकती है.

घरेलू निवेशकों ने दिखाई हिम्मत

बग्गा बताते हैं कि इस बिकवाली के बीच घरेलू रिटेल निवेशकों और DII (डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स) ने मोर्चा संभाला.उन्होंने फ्यूचर्स मार्केट में कॉन्ट्रा पोजीशन लेते हुए भारी खरीदारी की.डीआईआई की यह खरीददारी म्यूचुअल फंड में बढ़ते निवेश और अतिरिक्त नकदी के उपयोग का नतीजा रही.

सीजफायर के बाद फिर से पटरी पर बाजार

वेल्थ मैनेजमेंट फर्म बर्नस्टीन ने एक नोट में कहा कि भारतीय बाजार अब उस उतार-चढ़ाव से उबर रहा है जो भारत-पाकिस्तान सीज़फायर के बाद बना था.जनवरी में किए गए उनके ‘बाय’ अपग्रेड के पीछे यही विचार था कि मैक्रोइकोनॉमिक स्थितियां अब निचले स्तर पर हैं और वैश्विक घटनाओं का असर सीमित रहेगा.

टेक्निकल एनालिस्ट की नजर

आशीका इंस्टिट्यूशनल इक्विटी के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स एनालिस्ट सुंदर केवत का कहना है कि फिलहाल बाजार रेंज-बाउंड है और निवेशक भारत-पाकिस्तान सीज़फायर को लेकर सतर्क रुख अपना रहे हैं.यही कारण है कि सेक्टर-विशेष और स्टॉक-विशेष गतिविधियां आगे भी देखने को मिलेंगी.

Also Read: महंगाई में राहत का भरम, खाने का सामान सस्ता, लेकिन सोना और टैक्स बढ़ाएंगे टेंशन

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola