Sedemac Mechatronics IPO: 4 मार्च से निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल

Sedemac Mechatronics IPO
Sedemac Mechatronics IPO: पुणे की दिग्गज कंपनी सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का IPO निवेश के लिए तैयार है. इसकी वैल्यूएशन 6,000 करोड़ रुपये है. जानिए प्राइस बैंड और लिस्टिंग से जुड़ी हर जानकारी क्या है.
Sedemac Mechatronics IPO: पुणे की दिग्गज ऑटो पार्ट्स कंपनी सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का IPO 4 मार्च से आम निवेशकों के लिए खुलने वाला है. अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो इस कंपनी के बिजनेस और इसकी बारीकियों को समझना जरूरी है.
कंपनी करती क्या है और कितनी बड़ी है?
सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स मुख्य रूप से गाड़ियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स (ECU) और स्मार्ट जनरेटर बनाती है. इसके क्लाइंट्स में टीवीएस, बजाज और किर्लोस्कर जैसे बड़े नाम शामिल हैं. कंपनी न सिर्फ भारत में, बल्कि अमेरिका और यूरोप में भी अपना माल सप्लाई करती है. इसकी वैल्यूएशन करीब 6,000 करोड़ रुपये आंकी गई है.
IPO की कीमत और खास तारीखें क्या हैं?
कंपनी ने इस IPO के लिए 1,287 रुपये से 1,352 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. आप इसमें 4 मार्च से 6 मार्च तक दांव लगा सकते हैं.
- अलॉटमेंट (शेयर मिलना): 9 मार्च को पता चलेगा.
- लिस्टिंग (बाजार में शुरुआत): 11 मार्च को शेयर बाजार में ट्रेडिंग शुरू होगी.
मुनाफे और कमाई का क्या हाल है?
वित्तीय मोर्चे पर कंपनी की ग्रोथ अच्छी दिख रही है. वित्त वर्ष 2025 (FY25) में कंपनी ने 658 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू कमाया और करीब 47 करोड़ रुपये का मुनाफा (PAT) दर्ज किया. जून 2025 की तिमाही तक भी कंपनी 17 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही है, जो निवेशकों के भरोसे को बढ़ाता है.
आम निवेशकों के लिए क्या खास है?
यह पूरा IPO ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी कंपनी के पुराने हिस्सेदार अपने शेयर बेच रहे हैं. कुल 1,087 करोड़ रुपये के इस इश्यू में से 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों (आम जनता) के लिए रखा गया है. फिलहाल ग्रे मार्केट (GMP) में इसकी हलचल सामान्य बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










