Ration Card को आधार से लिंक नहीं किया तो नाम कटेगा, राशन बंद हो सकता है, जानें अंतिम तारीख

Ration Card e-KYC
Ration Card: सरकार ने राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दी है। यह अनिवार्य प्रक्रिया फर्जी राशन कार्ड रोकने और पारदर्शिता के लिए जरूरी है। लिंक न कराने पर नाम हट सकता है और राशन मिलना बंद हो सकता है
Ration Card: खबर उन लोगों के लिए ज़रूरी है जो सरकारी राशन पर निर्भर हैं. अगर अब तक आपने अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है, तो घबराइए मत – सरकार ने आपको तीन महीने की और मोहलत दे दी है. नई डेडलाइन अब 30 जून 2025 तय की गई है. पहले यह समयसीमा 31 मार्च तक थी.
क्यों जरूरी है राशन कार्ड को आधार से लिंक करना?
सरकार का कहना है कि इससे फर्जी राशन कार्डों की सफाई होगी और जो वाकई ज़रूरतमंद हैं, उन्हें ही राशन मिलेगा. साथ ही, एक ही व्यक्ति के नाम पर कई राशन कार्ड की गड़बड़ी भी रुकेगी.
जन वितरण प्रणाली (PDS) को पारदर्शी और ज़्यादा प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने राशन कार्ड और आधार को लिंक करना अनिवार्य किया है.
अगर लिंक नहीं कराया तो क्या होगा?
जिन लोगों ने अब तक अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार से लिंक नहीं कराया है, उनका नाम कार्ड से काटा जा सकता है. इसका मतलब है कि राशन मिलना बंद हो सकता है. इसलिए अगर अभी तक यह काम नहीं किया है, तो जल्द से जल्द निपटा लें.
कहां और कैसे कराएं राशन कार्ड और आधार लिंक?
यह प्रक्रिया बिल्कुल फ्री है. इसके लिए आपको कहीं दौड़ने की जरूरत नहीं.
क्या चाहिए?
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड (सभी सदस्यों का)
कहां जाना है?
- अपने नजदीकी राशन दुकान (PDS दुकानदार) के पास जाएं
- या फिर कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर भी यह सुविधा उपलब्ध है
कैसे होगा लिंक?
- दुकान पर जाकर POS मशीन के जरिए फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन कराएं
- फिर आधार नंबर दर्ज होगा और आपके राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा
ऑनलाइन भी है सुविधा
कुछ राज्यों में राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की सुविधा ऑनलाइन भी दी जा रही है. इसके लिए संबंधित राज्य की PDS वेबसाइट पर जाएं और वहां से e-KYC या आधार सीडिंग का विकल्प चुनें.
क्यों बढ़ाई गई डेडलाइन?
सरकार के मुताबिक, अभी भी बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने eKYC पूरा नहीं किया है. खासकर ग्रामीण इलाकों में तकनीकी या जानकारी की कमी के कारण लोग पीछे रह गए थे. ऐसे में सरकार ने फायदे से कोई वंचित न रहे, इसलिए डेडलाइन बढ़ाकर 30 जून कर दी है.
| बिंदु | जानकारी |
| लिंकिंग क्या है? | राशन कार्ड को आधार से जोड़ना |
| अंतिम तारीख | 30 जून 2025 |
| कहां कराएं | राशन दुकान / CSC |
| क्या लगेगा | आधार, राशन कार्ड और फिंगरप्रिंट |
| कितना खर्च? | बिल्कुल मुफ्त |
| क्यों जरूरी? | फर्जी कार्ड हटेंगे, असली लाभार्थियों को मिलेगा हक |
आखिर में…सरकार मौका दे रही है, लेकिन जिम्मेदारी आपकी है. वरना अगली बार जब आप राशन लेने जाएंगे, तो दुकानदार कह सकता है –”नाम लिस्ट में नहीं है साहब!” इससे पहले कि यह हो, 30 जून से पहले आधार-राशन लिंकिंग जरूर करा लें.
Also Read: कभी 250 रुपये रोज कमाते थे, अब मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया लाखों का बिजनेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










